चंडवर्मन शालंकायन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:24, 25 October 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "khoj.bharatdiscovery.org" to "bharatkhoj.org")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

चंडवर्मन शालंकायन नंदिवर्मन प्रथम का पुत्र था। शालंकायन वंश की राजधानी वेंगी थी, जिसका समीकरण आधुनिक गोदावरी ज़िले में पेड्डवेगि नामक स्थान से किया जाता है।

  • चंडवर्मन का राज्य काल चौथी शताब्दी के अंत और पाँचवीं शताब्दी के प्रारंभ में रखा जा सकता है।
  • उसका स्वयं का कोई भी अभिलेख प्राप्त नहीं है, किंतु उसके ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी नंदिवर्मन द्वितीय के कोल्लैर और पेड्डवेगि के अभिलेखों में उसका अभिलेख है।
  • चंडवर्मन को 'प्रतापोपनत सामंत' कहा गया है, जिससे सूचित होता है कि संभवत: कुछ समीपवर्ती शासक उसकी अधीनता स्वीकार करते थे।
  • उड़ीसा के गंजाम ज़िले के 'कोमर्ति' नाम के स्थान से प्राप्त एक अभिलेख चंडवर्मन नाम के महाराज का है, जिसकी राजधानी सिंहपुर थी और जो अपने को 'कलिंगाधिपति' बतलाता है। इसका राज्य भी पाँचवीं शताब्दी में रखा जा सकता है; किंतु यह चंडवर्मन शालंकायन से भिन्न था।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. चंडवर्मन शालंकायन (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 14 फरवरी, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः