मानुषी छिल्लर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:41, 19 November 2017 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''मानुषी छिल्लर''' (अंग्रेज़ी: ''Manushi Chhillar'', जन्म: 14 मई, 199...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मानुषी छिल्लर (अंग्रेज़ी: Manushi Chhillar, जन्म: 14 मई, 1997) एक भारतीय मॉडल है एवं वर्ष 2017 की मिस वर्ल्ड विजेता हैं। इससे पहले 25 जून 2017 को उन्हें फेमिना मिस इंडिया से भी नवाजा गया था। उन्होंने हरियाणा राज्य को मिस इंडिया हरियाणा के रूप में प्रस्तुतु किया। वह 1966 में पहली बार "मिस वर्ल्ड" का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई रीता फ़ारिया को अपना आदर्श मानती हैं। फेमिना मिस इंडिया 2017 के फाइनल में अंतिम सवाल ये पूछा गया था कि "उनके द्वारा 30 प्रतिभागियों के साथ एक महीने बिताने के बाद जो सबक वापस लेकर जाएंगे" इसके जवाब में उन्होंने कहा "इस यात्रा के दौरान मेरा एक सपना था, जिसके साथ एक विश्वास आया कि मैं दुनिया बदल सकती हूँ।"

जीवन परिचय

चिकित्सक माता-पिता के घर जन्मीं मानुषी छिल्लर स्वयं भी एक मेडिकल छात्रा हैं। उनके पिता डॉ. मित्र बासु छिल्लर चिकित्सा में एमडी हैं, व माता डॉ. नीलम छिल्लर जैव रसायन में एमडी हैं। उनकी स्कूली शिक्षा सेंटथॉमस स्कूल, दिल्ली से हुई हैं व साथ ही एमबीबीएस की डिग्री वह हरियाणा के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से कर रही हैं। वह एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नृत्यक हैं जिन्होंने महान नर्तकियों राजा और राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी के तहत प्रशिक्षण लिया हैं। वह नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का भी हिस्सा रही हैं।

मिस वर्ल्ड बनने वाली छठी भारतीय

इससे पहले आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस व‌र्ल्ड चुना गया था। संयोग से वे भी हरियाणा के अंबाला की हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको एंड्रिया मेझा और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड स्टिफेनी हिल रहीं। मानुषी 67वीं मिस व‌र्ल्ड हैं। मानुषी वर्ष 2017 मिस इंडिया और मिस हरियाणा रह चुकी हैं। साथ ही मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब पाने वाली छठी भारतीय हैं।

भारत दो मिस यूनिवर्स खिताब भी जीत चुका है-



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः