अजित प्रसाद जैन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:52, 8 April 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''अजित प्रसाद जैन''' (अंग्रेज़ी: ''Ajit Prasad Jain'', जन्म- अक्ट...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अजित प्रसाद जैन (अंग्रेज़ी: Ajit Prasad Jain, जन्म- अक्टूबर, 1902, मेरठ; मृत्यु- 2 जनवरी, 1977) स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे। वे कई वर्षों तक अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य रहे। स्वतंत्रता के बाद अजित प्रसाद जैन पहले संविधान सभा के सदस्य और बाद में लोकसभा के सदस्य चुने गए।

परिचय

अजित प्रसाद जैन का जन्म 1902 ई. में मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री लेने के बाद उन्होंने वकालत प्रारंभ की और सहारनपुर को अपना कार्यक्षेत्र बनाया।

जेलयात्रा

शीघ्र ही अजित प्रसाद जैन कांग्रेस में सम्मिलित हो गए और 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन से जेल यात्रा का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देश के आजाद होने तक चलता रहा।

विभिन्न पदों पर कार्य

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों पर वे रहे और बाद में इसके अध्यक्ष (1960 से 1964 तक) भी बने। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य भी वे कई वर्षों तक रहे। सन 1935 के प्रथम निर्वाचन में अजित प्रसाद जैन उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए और पंत जी के प्रथम मंत्रिमंडल में सभा सचिव बने। स्वतंत्रता के बाद पहले वह संविधान सभा के सदस्य और बाद में लोकसभा के सदस्य चुने गए। केंद्र सरकार में उन्होंने पुनर्वास, खाद्य और कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया।

राज्यपाल

सन 1965 में अजित प्रसाद जैन को केरल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। इस पद पर वे लगभग 1 वर्ष तक रहे। यह आरोप लगने पर कि वह इंदिरा गांधी के पक्ष में राजनीतिक गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं, जैन ने अपना पद छोड़ दिया।

राज्यसभा सदस्य

अजित प्रसाद जैन फिर सक्रिय राजनीति में आ गए और राज्यसभा के सदस्य चुने गए। वे सिंचाई आयोग के अध्यक्ष, जमींदारी उन्मूलन समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य, उत्तर प्रदेश पुलिस आयोग के अध्यक्ष आदि पदों पर भी रहे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

  1. REDIRECTसाँचा:स्वतन्त्रता सेनानी

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः