एडविन आस्टिन अबे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:44, 13 July 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) ('अबे, एडविन आस्टिन (1852-1911), संयुक्त राज्य अमरीका का चित...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अबे, एडविन आस्टिन (1852-1911), संयुक्त राज्य अमरीका का चित्रकार जो फ़िलाडेल्फ़िया में उत्पन्न हुआ था। ललित कलाओं की पेंसिलवेनिया अकादमी से चित्रणकला सीखकर उसने पुस्तकों को सचित्र करने का कार्य शुरू किया। राबर्ट हेरिक, गोल्डस्मिथ, शेस्सपियर आदि की कृतियों को सचित्र करने से उसकी खासी ख्याति हुई। उसके जलचित्र और पेस्टलचित्र भी बड़े सफल हुए। 1898 ई. में वह आर.ए. (रायल अकादमी) का सदस्य हो गया। उसके जलचित्रों में प्रधान 'टोनहिन आँख,' 'अक्टूबर का गुलाब', 'पुराना गीत' हैं; वैसे ही पेस्टल चित्रों में प्रधान 'बीट्रिस' ओर 'फ़िलिस' हैं। उसके तैलचित्रों में सुंदरतम शायद 'मई की एक सुबह' है। उसने भित्तिचित्रण भी किए। बोस्टन संग्रहालय में सुरक्षित उसके चित्र 'पवित्र ग्रेलद की खोज' तो प्रभूत सुंदर बन पड़ा है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 169 |

संबंधित लेख

Template:विदेशी चित्रकार

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः