मापुसा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:55, 15 October 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मापुसा''' अथवा '''म्हापसा''' (अंग्रेज़ी: ''Mapusa'') गोवा र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मापुसा अथवा म्हापसा (अंग्रेज़ी: Mapusa) गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले में स्थित एक कस्बा है। राजधानी पणजी से यह 13 कि.मी. उत्तर में स्थित है। मापुसा मुम्बई को कोचीन से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर स्थित है। मापुसा राज्य का खूबसूरत नगर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है।

  • इस नगर के नाम की उत्पत्ति कोंकणी शब्द 'मैप' के साथ 'सा' मिलाकर हुई है। यह नगर यहां एक छोटी पहाड़ी के आसपास बसा है।
  • मापुसा को गोवा का अज्ञात स्थल भी कहा जा सकता है, क्योंकि गोवा आने वाले ज्यादातर पर्यटक यहां के समुद्री तटों तक ही सीमित रह जाते हैं। बहुत कम ही पर्यटक मापुसा की ओर रूख करते हैं।[1]
  • यह स्थल संपूर्ण रूप से काफी खास है, यहां न सिर्फ मनमोहक आबोहवा का आनंद ले पाएंगे, बल्कि कई खूबसूरत स्थलों को देखना का मौका भी प्राप्त होगा।
  • गोवा के प्राचीन कृषि समुदाय की अच्छे से स्थापित एक सामुदायिक कृषि व्यवस्था थी, जिसे 'गुनकारी' कहा जाता था। जिसके अन्तर्गत विभिन्न गाँव एक संघ निर्मित कर सामुदायिक भूमि पर खेती करके होने वाले लाभ को आपस में बाँटते थे। 'बाज़ार दिवस' एक प्रमुख आयोजन होता था, जिसमें विभिन्न जिलों से सामान लाकर एक केन्द्रीय स्थान पर लाया जाता था। इस प्रकार मापुसा सदियों से एक प्रमुख क्रय-विक्रय केन्द्र रहा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जानिए पर्यटन के लिहाज से क्यों खास है गोवा का मापुसा (हिंदी) hindi.nativeplanet.com। अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः