इंफोसिस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:19, 3 April 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''इंफोसिस''' (अंग्रेज़ी: ''Infosys'') एक वैश्विक प्रौद्योगि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इंफोसिस (अंग्रेज़ी: Infosys) एक वैश्विक प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है जो कि भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। इंफोसिस कंपनी की स्थापना 1981 को पुणे में की गई। उसके बाद यह कंपनी 1983 में पुणे से बेंगलुरु आ गई। इंफोसिस लिमिटेड बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है। 30 जून 2008 के अनुसार इंफोसिस के भारत में 9 विकास केंद्र है। दुनिया भर में देखा जाए तो 30 से अधिक इंफोसिस के कार्यालय हैं।

  • इंफोसिस 1981 में शुरू हुई। इसके एन. आर. नारायण मूर्ति और पांच को फाउंडर थे।
  • यह कम्पनी दस हज़ार रुपये से शुरू की गई थी। यह रुपये एन.आर. नारायण मूर्ति ने अपनी पत्नी सुधा मूर्ति से लिये थे।
  • इंफोसिस का पहला ऑफिस नारायण मूर्ति का घर ही था। इस तरह इंफोसिस नारायण मूर्ति के घर से शुरू हुई।
  • सन 1983 में यह कम्पनी पुणे से बेंगलुरु स्थानान्तरित हो गई।
  • साल 1991 के लिबरलाइजेशन के बाद इंफोसिस काफी अच्छी ग्रोथ करने लगी फिर 1993 में कंपनी का आईपीओ आया और उसके बाद कंपनी की ग्रोथ अलग स्तर पर चली गई।
  • फिलहाल इंफोसिस भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। यह टॉप टेन कंपनी में आती है।
  • मात्र दस हज़ार रुपये से शुरू इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,19,000 करोड़ से भी ज्यादा है।
  • देश की कामयाबी में इंफोसिस का बहुत बड़ा हाथ रहा है। बहुत सारे लोगों को रोजगार देने में इसका बड़ा योगदान रहा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः