कुम्भकोणम
- तमिलनाडु प्रदेश में कावेरी नदी के तट पर मायावरम से बीस मील दूर स्थित यह प्राचीन नगर शिक्षा का एक महान केन्द्र था।
- यहाँ के सारंगपणि, कुम्भेश्वर, नागेश्वर और रामास्वामी के मन्दिर विशेष रुप से उल्लेखनीय हैं।
- वैष्णव मत में सारंगपाणि विष्णु के विशिष्ट अवतार माने जाते हैं।
- नागेश्वर मन्दिर में सूर्य का पृथक रुप से मन्दिर बनाया गया है।
- रामास्वामी का मन्दिर मध्यकाल के किसी राजा ने 16वीं शताब्दी में बनाया था।
|
|
|
|
|