गोवा पर्यटन
गोवा पर्यटन
| |
विवरण | गोवा भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। गोवा राज्य, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व व दक्षिण में कर्नाटक राज्य और पश्चिम में अरब सागर से घिरा है और पणजी गोवा की राजधानी है। |
स्थापना | सन 1440 ई. |
भौगोलिक स्थिति | उत्तर- 15.563°; पूर्व- 73.818° |
मार्ग स्थिति | गोवा राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 224 किलोमीटर तथा प्रांतीय राजमार्गों की लंबाई 232 किलोमीटर है। इसके अलावा 815 किलोमीटर जिला मार्ग हैं। |
कब जाएँ | अक्टूबर से मार्च |
हवाई अड्डा | डबोलिम हवाई अड्डा |
क्या देखें | समुद्र तट,चर्च, गिरजाघर, अभयारण्य, मंदिर |
कहाँ ठहरें | होटल, कॉटेज, |
गोवा को 'पर्यटकों का स्वर्ग' कहते हैं। गोवा राज्य, भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है और इस तटीय पट्टी को कोंकण कहते हैं। गोवा की मनमोहक सुंदरता और गोवा के मंदिरों, गिरजाघरों और पुराने निवास स्थानों की वास्तुकलात्मक भव्यता गोवा को दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों का एक आकर्षण केन्द्र बनाती है। गोवा की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यहाँ के प्रसिद्ध तट और सूर्य की धूप पर्यटकों को गोवा की ओर खींचती है जो यहाँ के शांति प्रिय, अतिथि सत्कार करने वाले और दोस्ताना व्यवहार रखने वाले लोगों के कारण अधिक आकर्षक है। गोवा में वे सब बातें हैं जो पृथ्वी के अन्य किसी स्थान पर नहीं है, गोवा एक ऐसा स्थान है जहाँ आकर लोग वास्तव में मन को शांत कर सकते हैं।
समुद्र तट
गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ अनगिनत 'समुद्र तट' हैं, जहाँ का स्वच्छंद व उन्मुक्त जीवन जीने का तरीका पर्यटकों को गोवा की ओर खींच लाता है। गोवा में इतने अधिक समुद्र तट हैं कि पर्यटकों को गोवा के सभी तटों को देखने में एक महीने से भी अधिक वक्त लग जाएगा। गोआ के इन समुद्र तटों पर आप समुद्र की लहरों पर वाटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वाटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वाटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
अगोंडा तट
- अगोंडा तट एक छोटा, मनोहारी और अलग पड़ा तट है।
- अगोंडा तट मार्गगाँव के कस्बे से 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
अरामबोल तट
- अरामबोल तट पणजी से 50 किलोमीटर की दूरी पर है।
- यह तट उत्तरी गोवा का एक अनोखा तट है।
अंजुना तट
- अंजुना तट पणजी से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- यह तट चपोरा क़िले के पास एक लोकप्रिय तट है।
बागा तट
- बागा तट एक छोटा किन्तु कोलवा और कालांगुट के बीच स्थित एक शानदार तट है।
- इस तट को मछली पकड़ने, धूप में लेटने और पैडल बोट के लिए आदर्श तट माना जाता है।
बेनाउलिम तट
- बेनाउलिम तट कोलवा तट के सिरे पर स्थित एक मनमोहक और शांत तट है।
- इसे तट को अभी तक घरेलू पर्यटकों ने उतना अधिक देखा नहीं है।
बोगमोलो तट
- बोगमोलो तट को पवित्रता ओर वाणिज्यीकता का एक मिश्रण कहा जा सकता है।
- यह सुंदर दृश्यों से भरपूर एक तट है जहाँ पर आप अपने आप को मुक्त होने से नहीं रोक सकते।
कालांगुट तट
- कालांगुट तट को तटों की रानी कहा जाता है।
- इस तट पर पर्यटकों के लिए रहने के लिए अनेक रिजॉर्ट तथा कॉटेज हैं।
केवेलोसिम तट
- केवेलोसिम तट नर्म सफेद रेत के लिए प्रसिद्ध है।
- यहाँ पर काली लावा पहाडियाँ होती हैं।
चपोरा तट
- चपोरा तट गोवा का एक मनमोहक भाग है।
- चपोरा तट को नर्म सफेद रेत, काली मेग्मा चट्टानें और नारियल तथा पाम के पेड़ एक हरा भरा परिदृश्य प्रदान करते हैं जो दुनिया भर के यात्रियों को तट पर आकर्षित करता है।
कैंडोलिम तट
- गोवा का केंडोलिम तट ऐसा तट है जहाँ पर्यटक अगोंडा तट की भीड़ भाड़ से दूर कुछ शांति के पल बिता सकते हैं।
- इस स्थान पर बेशक सुविधाएँ अधिक नहीं है।
कोल्वा तट
- कोल्वा तट पणजी से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- कोल्वा तट उन लोगों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त स्थान है जो शहरी जीवन से थक चुके हैं और एक शांत अवकाश का आनंद उठाना चाहते हैं। जो उनकी आत्मा और मन को सुकून दे सके।
डोना पॉला तट
- डोना पॉला तट गोवा का एक ऐसा तट है जहाँ गोवा की प्रसिद्ध नदियाँ अरब सागर से मिलती हैं।
मीरामर तट
- मीरामर तट सुनहरी रेत वाला तट है।
- इस जगह पर लगे पाम के पेड़ अरब सागर की ओर झुकते हैं तथा यह तट पणजी का सबसे नजदीकी तट है।
मोजोर्डा तट
- माजोर्डा तट बोगमोला के दक्षिणी भाग में स्थित तट है।
- यह तट गोवा के शानदार तटों में से एक है।
पोलोलेम तट
- पोलोलेम तट मारमा गोवा से 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- इसको स्वर्ग के समान तट कहा जाता है और यह लगभग 1 मील लंबा तट है।
वागाटोर तट
- वागाटोर तट एक ऐसा तट है जो सफ़ेद रेत, काली लावा चट्टानों, नारियल पाम के पेड़ों और हरी भरी दृश्यावली से घिरा हुआ है।
- इस स्थान पर अपनी ही एक धुन सुनाई देती है।
वरका तट
- वरका तट पर नर्म सफ़ेद रेत और धब्बेदार काली लावा चट्टानें कुछ स्थानों पर दिखाई देती हैं।
- गोवा के अन्य प्रसिद्ध तटों की तुलना में यह तट साफ और शांत तट है।
वेलसाओ तट
- वेलसाओ तट दक्षिणी गोवा तट के साथ बोगमालो तट के दक्षिण तथा माजोर्डा तट के उत्तर में और कोल्वा तट के पास स्थित एक लंबा तट है।
- यह तट हर वर्ष पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है।
वन्य जीवन अभयारण्य
सलीम अली पक्षी अभयारण्य
- गोवा में मापुसा और मंडोवी नदियों के मिलने के स्थान पर सलीम अली पक्षी अभयारण्य है।
- भारत में सबसे छोटी पक्षी अभयारण्यों में से इस अभयारण्य का नाम भारत के जाने माने पक्षी विज्ञान डॉ. सलीम अली के नाम पर रखा गया है।
भगवान महावीर वन्य जीवन अभयारण्य
- भगवान महावीर वन्य जीवन अभयारण्य गोवा के पूर्वी सिरे पर स्थित है।
- यह अभयारण्य गोवा का सबसे बड़ा वन्य जीवन अभयारण्य है।
कोटीगाओ वन्य जीवन अभयारण्य
- कोटीगाओ वन्य जीवन अभयारण्य लगभग 86.65 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
- इस अभयारण्य में घने पतझड़ी वन हैं और यहाँ पर 30 मीटर नीचे पेड़ भी हैं।
बोडला वन्य जीवन अभयारण्य
- बोडला वन्य जीवन अभयारण्य लगभग 8 वर्ग किलोमीटर के हिस्से में फैला है।
- बोडला वन्य जीवन अभयारण्य में चटक हरियाली और सुंदर पहाडियों के निचले हिस्से हैं।
|
|
|
|
|