जिहि रहीम तन मन लियो -रहीम
जिहि ‘रहीम’ तन मन लियो, कियो हिए बिच भौन।
तासों दु:ख-सुख कहन की, रही बात अब कौन॥
- अर्थ
जिस प्रिय मित्र ने तन और मन पर क़ब्ज़ा कर रक्खा है और हृदय में जो सदा के लिए बस गया है, उससे सुख और दु:ख कहने की अब कौन-सी बात बाकी रह गयी है?[1]
left|50px|link=मथत-मथत माखन रहे -रहीम|पीछे जाएँ | रहीम के दोहे | right|50px|link=जे ग़रीब सों हित करें -रहीम|आगे जाएँ |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ दोनों के तन एक हो गये, और मन भी दोनों के एक ही।
संबंधित लेख