जो बड़ेन को लघु कहै -रहीम
जो बड़ेन को लघु कहै, नहिं ‘रहीम’ घटि जाहिं ।
गिरिधर मुरलीधर कहे, कछु दु:ख मानत नाहिं ॥
- अर्थ
बड़े को यदि कोई छोटा कह दे, तो उसका बड़प्पन कम नहीं हो जाता। गिरिधर श्रीकृष्ण 'मुरलीधर' कहने पर कहाँ बुरा मानते हैं ?
left|50px|link=जो घर ही में गुसि रहे -रहीम|पीछे जाएँ | रहीम के दोहे | right|50px|link=जो रहीम मन हाथ है -रहीम|आगे जाएँ |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख