रतन कहार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

thumb|200px|रतन कहार रतन कहार (अंग्रेज़ी: Ratan Kahar) बीरभूम, पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध भादु लोक गायक हैं। उन्होंने लोक संगीत को 60 वर्षों से अधिक का समय समर्पित किया है। उन्हें जात्रा लोक रंगमंच में मनोरम भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। भारत सरकार ने साल 2024 में रतन कहार को पद्म श्री से सम्मानित किया है।

  • भादु त्योहार के गीतों और तुसु, झुमुर और अलकाब जैसी शैलियों में रतन कहार को विशेषज्ञता हासिल है।
  • उनकी रचना 'बोरो लोकेर बिटी लो' काफ़ी लोकप्रिय है।
  • आर्थिक तंगी और मजदूर परिवार से आने के बावजूद रतन कहार ने 16 साल की उम्र में गाना शुरू किया और एक अमिट छाप छोड़ी।
  • वह पिछले 60 सालों से लोक संगीत के साथ जुड़े हुए हैं।
  • भादू लोक गायक रतन कहार पश्चिम बंगाल के बीरभूम से हैं।
  • वह अपनी कंपोजिशन 'बोड़ो लोकेर बिटी लो' की वजह से प्रसिद्ध हुए। इसे उन्होंने साल 1972 में लिखा था।
  • 'बोड़ो लोकेर बिटी लो' की हुक लाइन को मशहूर रैपर बादशाह ने अपने गाने 'गेंदा फूल' में इस्तेमाल किया था। ये गीत जबरदस्त तरीके से प्रसिद्ध हुआ था, जिसे जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया था।
  • 'बोड़ो लोकेर बिटी लो' को चोरी करने और उसका क्रेडिट रतन कहार को ना देने पर बादशाह को ट्रोल किया गया था। मामले के तूल पकड़ने पर रतन कहार को क्रेडिट देने के साथ 5 लाख रुपए भी बादशाह ने दिए थे।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कौन हैं लोक गायक रतन कहार? जिन्हें मिलेगा पद्मश्री (हिंदी) patrika.com। अभिगमन तिथि: 22 फ़रवरी, 2024।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः