आर. के. त्रिवेदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Redirected from R.K. Trivedi)
Jump to navigation Jump to search
आर. के. त्रिवेदी
पूरा नाम राम कृष्ण त्रिवेदी
जन्म 1 जनवरी, 1921
मृत्यु 19 नवंबर, 2015
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि प्रशासनिक अधिकारी
कार्य काल राज्यपाल, गुजरात-26 फ़रवरी, 1986 से 2 मई, 1990 तक

मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत-18 जून, 1982 से 31 दिसंबर, 1985 तक

पूर्वाधिकारी एस. एल. शकधर
उत्तराधिकारी आर. वी. एस शास्त्री
अन्य जानकारी वर्ष 1984 में भारत का लोकसभा चुनाव राम कृष्ण त्रिवेदी की देखरेख में ही संपन्न हुआ था।

राम कृष्ण त्रिवेदी (अंग्रेज़ी: Ram Krishna Trivedi, जन्म- 1 जनवरी, 1921; मृत्यु- 19 नवंबर, 2015) गुजरात के भूतपूर्व राज्यपाल थे। वह 18 जून, 1982 से 31 दिसंबर, 1985 तक भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी रहे।


  • भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त का पदभार संभाल चुके आर. के. त्रिवेदी को भारत सरकार ने 'पद्म विभूषण' की उपाधि से अलंकत किया था।
  • आर. के. त्रिवेदी वर्ष 1943 में उत्तर प्रदेश सिविल सेवा में भर्ती हुए थे।
  • उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद एवं कानपुर जिलों के जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त रहने के बाद वर्ष 1975 में वह केन्द्रीय कार्मिक सचिव भी बने थे।
  • वर्ष 1980 में उन्हें केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त बनाया गया।
  • इसके उपरांत वर्ष 1982 में आर. के. त्रिवेदी भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने।
  • वर्ष 1984 का लोकसभा चुनाव उन्हीं की देखरेख में संपन्न हुआ था।
  • आर. के. त्रिवेदी फ़रवरी, 1986 से 2 मई, 1990 तक गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रहे।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः