Template:स्थापत्य कोलकाता सूची1
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation
Jump to search
गगनचुम्बी इमारतें | समकालीन कोलकाता की रूपरेखा में कई स्थानों पर गगनचुम्बी इमारतें और ऊँचे बहुमंज़िला खण्ड विद्यमान हैं। नगर-परिदृश्य तेज़ी से परिवर्तित हुआ है। |
चौरंगी क्षेत्र | मध्य कोलकाता का चौरंगी क्षेत्र, जो कभी भव्य आवासों की पंक्ति था, कार्यालयों, होटलों और दुकानों में बदल गया है। |
उत्तरी और मध्य कोलकाता | उत्तरी और मध्य कोलकाता में आज भी इमारतें मुख्यतः दो या तीन मंज़िल ऊँची होती हैं। |
दक्षिण व दक्षिण-मध्य कोलकाता | दक्षिण व दक्षिण-मध्य कोलकाता में बहुमंज़िला इमारतें अधिक प्रचलित हो गई हैं। |
स्मारक | कोलकाता के स्थापत्य स्मारकों में पश्चिमी प्रभाव अधिक झलकता है। |
केडलस्टोन हॉल | राजभवन (राज्यपाल का निवास स्थान) डर्बीशायर के केडलस्टोन हॉल का प्रतिरूप है। |
क्लॉथ हॉल | उच्च न्यायालय इप्रेस, बेल्जियम के क्लॉथ हॉल से साम्य रखता है। |
टाउन हॉल | डोरिक-हेलेनिक मण्डप के साथ टाउन हॉल यूनानी शैली में है। |
सेन्ट पॉल गिरजाघर | सेन्ट पॉल गिरजाघर स्थापत्य इंडो-गॉथिक शैली में है। |
बिल्डिंग गॉथिक शैली | शीर्ष पर मूर्तियों के साथ राइटर्स बिल्डिंग गॉथिक शैली का है। |
भारतीय संग्रहालय | भारतीय संग्रहालय इतालवी शैली में है। |
भव्य गुम्बद | प्रधान डाकघर में भव्य गुम्बदों के साथ कोरिथियाई स्तम्भ हैं। |
शहीद मीनार | शहीद मीनार (ऑक्टरलोनी मान्यूमेंट) के ख़ूबसूरत स्तम्भ 50 मीटर ऊँचे हैं। इसका आधार मिस्र, स्तम्भ सीरियाई और गुम्बद तुर्की शैली में है। |
विक्टोरिया मेमोरियल | विक्टोरिया मेमोरियल पश्चिमी शास्त्रीय प्रभाव के मुग़ल स्थापत्य के साथ मिश्रण के प्रयास को प्रदर्शित करता है। |
नाख़ुदा मस्जिद | नाख़ुदा मस्जिद, आगरा के सिकन्दरा में स्थित अकबर के मक़बरे के आधार पर बनाई गई है। |
बिड़ला तारागृह | बिड़ला तारागृह (प्लेनिटेरियम), साँची के स्तूप (बौद्ध अवशेष गोलक) पर आधारित है। |
पश्चिम बंगाल विधानसभा | पश्चिम बंगाल विधानसभा भवन आधुनिक स्थापत्य शैली की एक भव्य इमारत है। |
रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान | स्वतंत्रता पश्चात्त के निर्माण का सबसे महत्त्वपूर्ण उदाहरण, रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान, पश्चिमोत्तर भारत की प्राचीन महल स्थापत्य शैली में बना है। |