इनसे मिलिए -दुष्यंत कुमार: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=Dushyant-kumar.jpg...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
 
(One intermediate revision by the same user not shown)
Line 2: Line 2:
|-
|-
|
|
{{सूचना बक्सा कविता
{{सूचना बक्सा पुस्तक
|चित्र=Dushyant-kumar.jpg
|चित्र=Surya-ka-swagat.jpg
|चित्र का नाम=दुष्यंत कुमार
|चित्र का नाम=सूर्य का स्वागत
|कवि =[[दुष्यंत कुमार]]  
| लेखक=
|जन्म=[[1 सितम्बर]], [[1933]]
| कवि= [[दुष्यंत कुमार]]
|जन्म स्थान=[[बिजनौर]], [[उत्तर प्रदेश]]
| मूल_शीर्षक = सूर्य का स्वागत
|मृत्यु=[[30 दिसम्बर]], [[1975]]
| अनुवादक =
|मृत्यु स्थान=
| संपादक =
|मुख्य रचनाएँ=[[अब तो पथ यही है -दुष्यंत कुमार|अब तो पथ यही है]], [[उसे क्या कहूँ -दुष्यंत कुमार|उसे क्या कहूँ]], [[गीत का जन्म -दुष्यंत कुमार|गीत का जन्म]], [[प्रेरणा के नाम -दुष्यंत कुमार|प्रेरणा के नाम]] आदि।
| प्रकाशक = राजकमल प्रकाशन, [[इलाहाबाद]]
|यू-ट्यूब लिंक=
| प्रकाशन_तिथि = 1957
|शीर्षक 1=
| भाषा = [[हिन्दी]]  
|पाठ 1=
| देश = [[भारत]]
|शीर्षक 2=
| विषय = कविताएँ
|पाठ 2=
| शैली =छंदमुक्त
|बाहरी कड़ियाँ=  
| मुखपृष्ठ_रचना =  
| प्रकार =  
| पृष्ठ = 84
| ISBN =  
| भाग =
| टिप्पणियाँ =  
}}
}}
|-
|-
Line 79: Line 84:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==


[[Category:ग़ज़ल]][[Category:दुष्यंत कुमार]][[Category:आधुनिक साहित्य]][[Category:काव्य कोश]][[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:कविता]][[Category:दुष्यंत कुमार]][[Category:आधुनिक साहित्य]][[Category:काव्य कोश]][[Category:साहित्य कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Latest revision as of 08:08, 30 December 2012

इनसे मिलिए -दुष्यंत कुमार
कवि दुष्यंत कुमार
मूल शीर्षक सूर्य का स्वागत
प्रकाशक राजकमल प्रकाशन, इलाहाबाद
प्रकाशन तिथि 1957
देश भारत
पृष्ठ: 84
भाषा हिन्दी
शैली छंदमुक्त
विषय कविताएँ
दुष्यंत कुमार की रचनाएँ

पाँवों से सिर तक जैसे एक जनून
बेतरतीबी से बढ़े हुए नाख़ून

        कुछ टेढ़े-मेढ़े बैंगे दाग़िल पाँव
        जैसे कोई एटम से उजड़ा गाँव

टखने ज्यों मिले हुए रक्खे हों बाँस
पिण्डलियाँ कि जैसे हिलती-डुलती काँस

        कुछ ऐसे लगते हैं घुटनों के जोड़
        जैसे ऊबड़-खाबड़ राहों के मोड़

गट्टों-सी जंघाएँ निष्प्राण मलीन
कटि, रीतिकाल की सुधियों से भी क्षीण

        छाती के नाम महज़ हड्डी दस-बीस
        जिस पर गिन-चुन कर बाल खड़े इक्कीस

पुट्ठे हों जैसे सूख गए अमरूद
चुकता करते-करते जीवन का सूद

        बाँहें ढीली-ढाली ज्यों टूटी डाल
        अँगुलियाँ जैसे सूखी हुई पुआल

छोटी-सी गरदन रंग बेहद बदरंग
हरवक़्त पसीने का बदबू का संग

        पिचकी अमियों से गाल लटे से कान
        आँखें जैसे तरकश के खुट्टल बान

माथे पर चिन्ताओं का एक समूह
भौंहों पर बैठी हरदम यम की रूह

        तिनकों से उड़ते रहने वाले बाल
        विद्युत परिचालित मखनातीसी चाल

बैठे तो फिर घण्टों जाते हैं बीत
सोचते प्यार की रीत भविष्य अतीत

        कितने अजीब हैं इनके भी व्यापार
        इनसे मिलिए ये हैं दुष्यन्त कुमार।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख