Template:स्थापत्य कोलकाता सूची1: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
(One intermediate revision by the same user not shown)
(No difference)

Latest revision as of 10:54, 19 August 2016

गगनचुम्बी इमारतें समकालीन कोलकाता की रूपरेखा में कई स्थानों पर गगनचुम्बी इमारतें और ऊँचे बहुमंज़िला खण्ड विद्यमान हैं। नगर-परिदृश्य तेज़ी से परिवर्तित हुआ है।
चौरंगी क्षेत्र मध्य कोलकाता का चौरंगी क्षेत्र, जो कभी भव्य आवासों की पंक्ति था, कार्यालयों, होटलों और दुकानों में बदल गया है।
उत्तरी और मध्य कोलकाता उत्तरी और मध्य कोलकाता में आज भी इमारतें मुख्यतः दो या तीन मंज़िल ऊँची होती हैं।
दक्षिण व दक्षिण-मध्य कोलकाता दक्षिण व दक्षिण-मध्य कोलकाता में बहुमंज़िला इमारतें अधिक प्रचलित हो गई हैं।
स्मारक कोलकाता के स्थापत्य स्मारकों में पश्चिमी प्रभाव अधिक झलकता है।
केडलस्टोन हॉल राजभवन (राज्यपाल का निवास स्थान) डर्बीशायर के केडलस्टोन हॉल का प्रतिरूप है।
क्लॉथ हॉल उच्च न्यायालय इप्रेस, बेल्जियम के क्लॉथ हॉल से साम्य रखता है।
टाउन हॉल डोरिक-हेलेनिक मण्डप के साथ टाउन हॉल यूनानी शैली में है।
सेन्ट पॉल गिरजाघर सेन्ट पॉल गिरजाघर स्थापत्य इंडो-गॉथिक शैली में है।
बिल्डिंग गॉथिक शैली शीर्ष पर मूर्तियों के साथ राइटर्स बिल्डिंग गॉथिक शैली का है।
भारतीय संग्रहालय भारतीय संग्रहालय इतालवी शैली में है।
भव्य गुम्बद प्रधान डाकघर में भव्य गुम्बदों के साथ कोरिथियाई स्तम्भ हैं।
शहीद मीनार शहीद मीनार (ऑक्टरलोनी मान्यूमेंट) के ख़ूबसूरत स्तम्भ 50 मीटर ऊँचे हैं। इसका आधार मिस्र, स्तम्भ सीरियाई और गुम्बद तुर्की शैली में है।
विक्टोरिया मेमोरियल विक्टोरिया मेमोरियल पश्चिमी शास्त्रीय प्रभाव के मुग़ल स्थापत्य के साथ मिश्रण के प्रयास को प्रदर्शित करता है।
नाख़ुदा मस्जिद नाख़ुदा मस्जिद, आगरा के सिकन्दरा में स्थित अकबर के मक़बरे के आधार पर बनाई गई है।
बिड़ला तारागृह बिड़ला तारागृह (प्लेनिटेरियम), साँची के स्तूप (बौद्ध अवशेष गोलक) पर आधारित है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा पश्चिम बंगाल विधानसभा भवन आधुनिक स्थापत्य शैली की एक भव्य इमारत है।
रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान स्वतंत्रता पश्चात्त के निर्माण का सबसे महत्त्वपूर्ण उदाहरण, रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान, पश्चिमोत्तर भारत की प्राचीन महल स्थापत्य शैली में बना है।