कोलकाता के विश्वविद्यालय: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('thumb|250px|[[कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलका...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
Line 49: Line 49:
[[Category:पश्चिम बंगाल]]
[[Category:पश्चिम बंगाल]]
[[Category:कोलकाता]]
[[Category:कोलकाता]]
[[Category:भारत में शिक्षा]]
[[Category:पश्चिम बंगाल में शिक्षा]]
[[Category:शिक्षा कोश]]
__INDEX__

Revision as of 10:39, 23 June 2011

[[चित्र:Kolkata-University.jpg|thumb|250px|कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
Calcutta Universtiy, Kolkata]] शिक्षा लम्बे समय से कोलकाता में उच्च सामाजिक स्तर का परिचायक रही है। यह शहर भारतीय शिक्षा के पुनर्जीवन काल से, जिसकी शुरूआत 19वीं शताब्दी के प्रारम्भिक वर्षों में बंगाल में हुई, शिक्षा का एक केन्द्र रहा है। अंग्रेज़ी शैली का पहला विद्यालय, द हिन्दू कॉलेज (जो बाद में प्रेज़िडेंसी कॉलेज कहलाया) 1817 में स्थापित हुआ। शहर में प्राथमिक शिक्षा का संचालन पश्चिमी बंगाल शासन के द्वारा किया जाता है और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विद्यालयों में यह निःशुल्क है। बहुत बड़ी संख्या में बच्चे निजी प्रबंधन द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा पाते हैं। अधिकांश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अधीन हैं और कुछ केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व भारतीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन हैं।

कोलकाता के विश्वविद्यालय

  • कलकत्ता विश्वविद्यालय,
  • जादवपुर विश्वविद्यालय,
  • रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय,
  • राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय,
  • नेताजी सुभाष मुक्त विश्वविद्यालय,
  • बंगाल अभियांत्रिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय,
  • स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और
  • पशुपालन एवं मतस्य पालन विज्ञान विश्वविद्यालय

पुस्तक मॉल, कॉलेज स्ट्रीट, कोलकाता
Book Mall, College Street, Kolkata |thumb|250px
इन विश्वविद्यालयों से सम्बंधित प्रमुख महाविद्यालय एवं संस्थान निम्नलिखित हैं:-

  • एशियाटिक सोसायटी,
  • भारतीय साँख्यिकी संस्थान,
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान,
  • मेघनाथ साहा आण्विक भौतिकी संस्थान,
  • सत्यजीत रे फ़िल्म एवं टेलीविजन संस्थान,
  • रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान,
  • एंथ्रोपोलोजिकल सर्वे आफ इंडिया,
  • बोस संस्थान,
  • बोटैनिकल सर्वे आफ इंडिया,

साइंस सिटी में डायनासोर, कोलकाता
Dinosaurs in Science City, Kolkata|thumb|250px

  • जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया,
  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इनफार्मेशन टेक्नालोजी,
  • राष्ट्रीय होमियोपैथी संस्थान,
  • श्रीरामपुर कॉलेज,
  • प्रेसीडेंसी कॉलेज और
  • स्काटिश चर्च कॉलेज

1857 में स्थापित कोलकाता विश्वविद्यालय में 150 से अधिक सम्बन्धित महाविद्यालयों के साथ-साथ कला (मानविकी), वाणिज्य, विधि, चिकित्सा विज्ञान व तकनीक और स्नातकोत्तर शिक्षण एवं शोध महाविद्यालय शामिल हैं। जादवपुर विश्वविद्यालय में तीन धाराएँ हैं, कला (मानविकी), विज्ञान और अभियांत्रिकी और इसका मुख्य लक्ष्य एक ही परिसर में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा प्रदान करना है। रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय मानविकी और ललित कलाओं में, जिनमें नृत्य, नाटक व संगीत शामिल हैं, विशेषज्ञता प्रदान करता है। शोध संस्थानों में भारतीय सांख्यिकी संस्थान, भारतीय विज्ञान परिष्करण संघ, बोस संस्थान (प्राकृतिक विज्ञान) और अखिल भारतीय स्वास्थ्य विज्ञान एवं जनस्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख