फुलमून पार्टी -अजेय: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=Ajey.JPG |चि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(No difference)

Revision as of 14:00, 9 April 2012

फुलमून पार्टी -अजेय
कवि अजेय
जन्म स्थान (सुमनम, केलंग, हिमाचल प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अजेय् की रचनाएँ

इस कुँआरी झील में झांको
किनारे किनारे
कंकरों के साथ खनकती
तारों की रेज़गारी
सुनो
लहरों पर तैरता आ रहा
किश्तों में चाँद
छलकता थपोरियाँ बजाता
तलुओं और टखनों पर

पानी में घुल रही
सैंकड़ों अनाम खनिजों की तासीर
सैंकड़ों अदृश्य वनस्पतियाँ
महक रही हवा मे
महसूस करो
वह शीतल विरल वनैली छुअन

कहो

कह ही डालो
वह सबसे कठिन कनकनी बात
पच्चीस हज़ार वॉट की धुन पर
दरकते पहाड़
चटकते पठार
रो लो
नाच लो
जी लो

आज तुम मालामाल हो
पहुँच जाएंगी यहाँ
कल को
वही सब बेहूदी पाबन्दियाँ !


चन्द्र्ताल , 11.07.2006


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख