समाचार: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 4: Line 4:


==समाचार==
==समाचार==
; 12 अगस्त, 2012 रविवार
[[चित्र:Sushil-Kumar.jpg|thumb|200px|[[सुशील कुमार पहलवान|सुशील कुमार]]]]
[[चित्र:Sushil-Kumar.jpg|thumb|150px|[[सुशील कुमार पहलवान|सुशील कुमार]]]]
==लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत को 6 पदक==
====लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत को 6 पदक====
====2 अगस्त, 2012 रविवार====
लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल है। [[भारत]] की ओर से निशानेबाजी (शूटिंग) में विजय कुमार ने रजत और गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता। [[बैडमिंटन]] खिलाड़ी [[साइना नेहवाल]] ने पहली बार कांस्य पदक और महिला मुक्केबाज [[मैरीकॉम]] ने अपने पहले ओलम्पिक में ही कांस्य पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया। कुश्ती में प्रसिद्ध पहलवान [[सुशील कुमार पहलवान|सुशील कुमार]] ने रजत पदक और योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक जीता। सुशील कुमार ने ओलम्पिक 2008 में भी कांस्य पदक जीता था। इस प्रकार सुशील कुमार ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।  
[[ओलम्पिक 2012|लंदन ओलम्पिक 2012]] में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। [[भारत]] इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते। इनमें 46 स्वर्ण, 29 रजत और 29 कांस्य शामिल हैं। चीन 87 (स्वर्ण-38, रजत-27, कांस्य-22) पदक लेकर दूसरे और ब्रिटेन 65 (स्वर्ण-29, रजत-17, कांस्य-19) पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने छह पदक जीते जो पदकों की संख्या के हिसाब से अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। [[सुशील कुमार पहलवान|सुशील कुमार]] (कुश्ती) और विजय कुमार (निशानेबाजी) को रजत पदक मिले जबकि [[मैरीकॉम|एम. सी. मैरीकॉम]] (मुक्केबाजी), गगन नारंग (निशानेबाजी), [[साइना नेहवाल]] ([[बैडमिंटन]]) और योगेश्वर दत्त (कुश्ती) को कांस्य पदक मिले। सुशील कुमार ने ओलम्पिक 2008 में भी कांस्य पदक जीता था। इस प्रकार सुशील कुमार ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।  
 
====समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें====
*[http://aajtak.intoday.in/story.php/content/view/705276/London-Olympics-close-with-tuneful-party%E2%80%8E.html आज तक ]
*[http://www.jagran.com/olympics2012/international-stars-olympics-2012-steve-ovett-column-for-london-olympics-9562963.html जागरण डॉट कॉम]
*[http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2012/08/120812_sports_india_analysis_sm.shtml बी.बी.सी. हिन्दी]


==अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण==
==अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण==

Revision as of 10:29, 13 August 2012

नवीनतम घटनाओं और समसामयिक विषयों पर अद्यतन (अपडेट) सूचनाओं को समाचार कहते हैं, जिन्हें समाचार पत्र, समाचार टी.वी. चैनल, अंतर्जाल (इंटरनेट) या अन्य माध्यमों की सहायता से पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंचाया जाता है।

  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें
  • हाल ही के कुछ प्रमुख राष्ट्रीय समाचार निम्नलिखित हैं-

समाचार

[[चित्र:Sushil-Kumar.jpg|thumb|200px|सुशील कुमार]]

लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत को 6 पदक

2 अगस्त, 2012 रविवार

लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते। इनमें 46 स्वर्ण, 29 रजत और 29 कांस्य शामिल हैं। चीन 87 (स्वर्ण-38, रजत-27, कांस्य-22) पदक लेकर दूसरे और ब्रिटेन 65 (स्वर्ण-29, रजत-17, कांस्य-19) पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने छह पदक जीते जो पदकों की संख्या के हिसाब से अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सुशील कुमार (कुश्ती) और विजय कुमार (निशानेबाजी) को रजत पदक मिले जबकि एम. सी. मैरीकॉम (मुक्केबाजी), गगन नारंग (निशानेबाजी), साइना नेहवाल (बैडमिंटन) और योगेश्वर दत्त (कुश्ती) को कांस्य पदक मिले। सुशील कुमार ने ओलम्पिक 2008 में भी कांस्य पदक जीता था। इस प्रकार सुशील कुमार ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

[[चित्र:Agni2missile pic3.jpg|thumb|अग्नि-2 मिसाइल|150px]]

9 अगस्त, 2012 गुरुवार

भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के व्हीलर द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आई.टी.आर.) से इसका प्रक्षेपण किया गया। अग्नि श्रृंखला की यह मिसाइल 2000 किमी तक मार कर सकती है। सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की इस मिसाइल का प्रक्षेपण, आइटीआर के लांचिंग काम्प्लेक्स-4 में रेल मोबाइल प्रणाली से गुरुवार को सुबह 8:48 किया गया। स्वदेशी ज्ञान-कौशल से निर्मित यह मिसाइल 21 मीटर लम्बी तथा 1 मीटर चौड़ी है। इसका वजन 17 टन है। यह अपने साथ 1000 किग्रा वजन तक के विस्फोटक ढोने की क्षमता रखती है। यह दो स्तर के ठोस ईंधन द्वारा संचालित होती है। डी.आर.डी.ओ. की मदद से सेना के सामरिक बल कमांड ने इसका परीक्षण किया। अग्नि- 2 का पहला परीक्षण 11 अप्रैल, 1999 को किया गया था।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

भारतीय वैज्ञानिक अशोक सेन मौलिक भौतिक पुरस्कार से सम्मानित

[[चित्र:Ashoke-Sen.jpg|thumb|अशोक सेन|200px]]

31 जुलाई, 2012 मंगलवार

31 जुलाई, 2012, मंगलवार को प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया। इस पुरस्कार के तौर पर उन्हें 30 लाख डॉलर (क़रीब 16.7 करोड़) रुपए मिले। शिक्षा के क्षेत्र में यह दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह रकम नोबेल पुरस्कार के साथ मिलने वाली पुरस्कार राशि का तीन गुना है। नोबेल पुरस्कार अक्सर दो या तीन विजेताओं द्वारा साझा किया जाता है। दुनिया में शिक्षा के इस सबसे बड़े पुरस्कार की स्थापना रूसी अरबपति यूरी मिलनर ने की है।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध पहलवान और अभिनेता दारा सिंह का निधन

[[चित्र:Dara-Singh00.jpg|दारा सिंह|thumb|200px]]

12 जुलाई, 2012 गुरुवार

कुश्ती के क्षेत्र और अभिनय जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले दारा सिंह का 12 जुलाई, 2012 को निधन हो गया। 84 साल के दारा सिंह ने गुरुवार सुबह 7.30 बजे अंतिम सांस ली। उनके पुत्र बिंदू दारा सिंह ने यह दुखद खबर दी। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। दारा सिंह को दिल का दौरा पड़ने के बाद 7 जुलाई को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने पर दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से उनकी तबीयत बिगड़ी। इस तरह की स्थिति में सुधार की उम्मीद बहुत कम रहती है। उनकी हालत इतनी नाजुक हो गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। बाद में उनकी किडनी ने भी काम करना बंद कर दिया।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

बाढ़ के कारण काज़ीरंगा उद्यान में 500 से अधिक जानवरों की मौत

[[चित्र:Kaziranga-National-Park-Assam.jpg|thumb|काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाला गैंडा]]

8 जुलाई, 2012 रविवार

असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया। इन सभी जीवों की मौत पानी में डूबने या बहने की वजह से हुई है। बाढ़ काफ़ी भयावह थी, जिसने उद्यान के 80 प्रतिशत हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बाढ़ के कारण मरने वाले वन्य प्राणियों में सबसे ज्यादा 465 हिरण, 13 गैंडे, 28 जंगली सूअर, पांच साही, 16 सांभर, दो अजगर, दो जंगली भैंसे आदि वन्य प्राणी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

तीसरा सबसे आकर्षक निवेश स्थल है भारत

6 जुलाई 2012, शुक्रवार

संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा। आकर्षक निवेश स्थलों में शीर्ष पांच देशों में इंडोनेशिया और ब्राजील का चौथा और पांचवां स्थान रहा। बड़ी कंपनियां और बड़े निवेशक भारत में निवेश करना पसंद करते हैं। भारत निवेशकों के लिए चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरा सबसे आकर्षक निवेश स्थल बनकर उभरा है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के अच्छे प्रदर्शन की वजह से समूचे दक्षिण एशिया में पिछले साल विदेशी निवेश 23 फीसदी बढ़ा।

समाचार को निम्न स्रोतों पर पढ़ें

साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन

[[चित्र:Saina-Nehwal.jpg|thumb|150px|साइना नेहवाल]]

17 जून, 2012 रविवार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद साहसिक वापसी करते हुए चौथी सीड चीन की जुइरई ली को 13-21, 22-20, 21-19 से हराकर तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन खिताब जीत लिया। विश्व की पांचवे नम्बर की खिलाड़ी और पांचवीं सीड साइना ने एक घंटे चार मिनट में चीन की दीवार भेदते हुए इस वर्ष का तीसरा खिताब अपने नाम किया। साइना ने इंडोनेशिया ओपन से तुरंत पहले थाईलैंड ओपन और मार्च में स्विस ओपन का खिताब जीता था। साइना का यह तीसरा इंडोनेशिया ओपन खिताब है। वह यहाँ 2009 और 2010 में भी चैम्पियन रह चुकीं हैं। साइना ने लगातार दो सप्ताह में दो खिताब जीतकर लंदन ओलम्पिक के लिए अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दिया।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व चैंपियन

30 मई, 2012 बुधवार

[[चित्र:Vishwanathan-Anand.jpg|thumb|180px|right|विश्वनाथन आनंद]] भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने बुधवार को इजराइल के बोरिस गेलफेंड को हराकर अपना विश्व चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखने में सफलता अर्जित की। इस जीत के साथ ही आनंद पांचवीं बार विश्व चैंपियन बन गए हैं। फ़ाइनल मुकाबला 6-6 से टाई रहने के बाद टाइब्रेकर के जरिए विश्व चैम्पियनशिप का फैसला हुआ। टाईब्रेकर की पहली बाजी 33 चाल के बाद ड्रा पर समाप्त हुई लेकिन 42 वर्षीय आनंद ने दूसरी बाजी में बोरिस गेलफेंड को 77 चाल में हराकर बढ़त बना ली। चार गेम के रेपिड टाईब्रेकर की अंतिम दो बाजी भी ड्रा रही जिससे आनंद ने लगातार तीसरी बार अपने विश्व खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा की। आनंद का यह कुल पांचवां और लगातार चौथा विश्व चैम्पियनशिप खिताब है। इस दिग्गज भारतीय ने अपना पहला विश्व खिताब वर्ष 2000 में जीता था जिसके बाद वह 2007, 2008 और 2010 में लगातार तीन बार विश्व चैम्पियन बनने में सफल रहे। वह 2007 से विश्व चैम्पियन हैं।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

अग्नि-5 से भारत चीन की बराबरी में

[[चित्र:Agni-Missile.jpg|thumb|अग्नि मिसाइल]]

20 अप्रॅल, 2012 शुक्रवार

अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है। समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, ‘परीक्षण उस वक्त हुआ है जब एशिया में सैन्यकरण को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ रही है और अमेरिका एवं चीन के बीच सैन्य स्पर्धा भी है।’ अखबार लिखता है, ‘‘मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है और यह बीजिंग एचं शंघाई को निशाना बनाने की क्षमता रखती है।’ इस रिपोर्ट के मुताबिक जिनिवा सेंटर फ़ॉर सेक्योरिटी पॉलिसी के प्रमुख गै्रम हर्ड ने कहा, ‘इस परीक्षण से उस सोच को बढ़ावा मिला है कि पूर्व एशिया खासकर भारत और चीन के बीच हथियारों की होड़ है।’ ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में अग्नि-5 की सबसे आधुनिक मिसाइल है और इसने भारत को चीन के बराबर में ला दिया है। अग्नि-5 मिसाइल की लंबाई 17.5 मीटर है और इस पर क़रीब 2500 करोड़ रुपए की लागत आई है। ये मिसाइल 1.5 टन का हथियार चीन के अंदर तक ले जाने में सक्षम है। वर्ष 2014-15 तक पूरी तरीक़े से सेना में शामिल किए जाने के बाद ये मिसाइल भारत की परमाणु निरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देगी।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

2030 तक भारत होगा तीसरी विश्व आर्थिक शक्ति

27 फरवरी 2012, सोमवार

भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन उसकी उर्जा की मांग घटकर 4.5 प्रतिशत रह जाएगी। उर्जा क्षेत्र की वैश्विक कंपनी बीपी ने यह अनुमान लगाया है। बीपी के मुख्य अर्थशास्त्री क्रिस्टॉफ रुहल ने बीपी के उर्जा परिदृश्य 2030 को आज जारी करते हुए कहा कि 2030 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे स्थान पर होगी। वैश्विक आबादी, सकल घरेलू उत्पाद और उर्जा मांग में दुनिया की कुल आबादी में इन दोनों देशों की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत की होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में उर्जा की मांग में विशेष इज़ाफ़ा नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि भारत की औद्योगिक क्षेत्र की मांग घटकर 4.5 प्रतिशत सालाना रह जाएगी, जो 1999-2010 में 5.5 प्रतिशत थी। ऐसे में उर्जा दक्षता में सुधार से औद्योगिकीकरण और बुनियादी ढांचा विस्तार के लिए उर्जा की मांग की भरपाई हो सकेगी।

समाचार को निम्न स्रोत पर पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान सूची में सात भारतीय

3 फ़रवरी, 2012 शुक्रवार

सात भारतीय अमेरिकी 'इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च' की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है। 'इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च' के अंतिम 40 उम्मीदवारों में जिन छात्रों ने स्थान हासिल किया है वे अमेरिका के सर्वाधिक प्रतिष्ठित हाईस्कूलों के वरिष्ठ छात्र हैं जिनमें दुनिया की पेचीदा चुनौतियों को सुलझाने की क्षमता है। ये सभी मार्च महीने में वाशिंगटन में एकत्र होंगे और 630,000 डॉलर मूल्य के पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। इसमें शीर्ष विजेता को इंटेल फाउंडेशन की ओर से एक लाख अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिलेगा। इस सूची में दो अमेरिकी भारतीय कैलिफोर्निया के सौरभ शरन तथा सयोनी साहा, मिशिगन से सिद्धार्थ गौतम जेना और नितिन रेड्डी तुम्मा, फ्लोरिडा से नील एस पटेल, इंडियाना से अनिरुद्ध प्रभु और न्यूयॉर्क से नील कमलेश शामिल हैं।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें

टीका टिप्पणी और संदर्भ