स्मृति ईरानी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Adding category Category:कैबिनेट मंत्री (को हटा दिया गया हैं।))
Line 54: Line 54:
[[Category:अभिनेत्री]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री]]
[[Category:अभिनेत्री]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री]]
[[Category:गणराज्य संरचना कोश]]
[[Category:गणराज्य संरचना कोश]]
[[Category:कैबिनेट मंत्री]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 09:30, 16 July 2014

स्मृति ईरानी
पूरा नाम स्मृति ज़ुबिन ईरानी
अन्य नाम स्मृति मल्होत्रा
जन्म 23 मार्च, 1976
जन्म भूमि दिल्ली
पति/पत्नी श्री ज़ुबिन ईरानी
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि टेलीविज़न अभिनेत्री
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद मानव संसाधन विकास मंत्री
कार्य काल 27 मई, 2014 से अब तक
भाषा हिंदी
पुरस्कार-उपाधि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 5 बार भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, 4 बार इंडियन टेली पुरस्कार, 8 बार स्टार परिवार पुरस्कार
अन्य जानकारी वर्ष 1998 में स्मृति ईरानी 'फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता' के फ़ाइनल में पहुंची थीं।

स्मृति ईरानी (अंग्रेज़ी: Smriti Irani, मूल नाम: स्मृति मल्होत्रा, जन्म: 23 मार्च, 1976) भारतीय टेलीविज़न एक पूर्व अभिनेत्री, भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठित महिला नेता और भारत सरकार के अंतर्गत वर्तमान मानव संसाधन विकास मंत्री हैं।

जीवन परिचय

23 मार्च, 1976 को दिल्ली में जन्मी स्मृति ईरानी की पंजाबी-बंगाली पृष्ठभूमि है। ये वर्ष 1998 में 'फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता' के फ़ाइनल में पहुंची थीं।। वर्ष 2000 में टेलीवीजन सीरियल 'हम है कल आज कल और कल' के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति ने एकता कपूर के सास बहू सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में प्रमुख रोल निभाया। इसके साथ ही इनकी पहचान एक कलाकार के रुप में बन गई। वर्ष 2001 में स्मृति ने जीटीवी पर प्रकाशित रामायण में सीता का किरदार निभाया था। वर्ष 2006 में स्मृति ने बालाजी टेलीफिल्मस के अंतर्गत थोड़ी सी 'ज़मीन और थोड़ा सा आसमान' टीवी सीरियल को सह निदेशक की भूमिका अदा की है। वर्ष 2008 में स्मृति ईरानी ने नृत्य पर आधारित टीवी सीरियल 'ये है जलवा' को साक्षी तँवर के साथ होस्ट किया था।[1]

राजनीतिक परिचय

स्मृति ईरानी वर्ष 2003 में भाजपा में शामिल हुईं। 2004 के आम चुनाव में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से कपिल सिब्बल के ख़िलाफ़ चुनाव स्मृति को हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2004 में इन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। इन्हें पार्टी ने पांच बार केंद्रीय समीति के कार्यकारी सदस्य के रुप में मनोनीत किया और राष्ट्रीय सचिव के रुप में भी नियुक्त किया। वर्ष 2010 में स्मृति ईरानी को भाजपा महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई। वर्ष 2011 में स्मृति गुजरात से राज्यसभा की सांसद चुनी गई। इसी वर्ष इनको हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चे की भी कमान सौंप दी गई। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ चुनाव मैदान में उतरी परंतु यहां भी इन्हें हार का सामना करना पड़ा।[1] वर्ष 2014 में स्मृति ईरानी को राज्यसभा की सदस्य होने के नाते उन्हें भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया।

सम्मान और पुरस्कार

  • 5 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार
  • 4 बार इंडियन टेली पुरस्कार
  • 8 बार स्टार परिवार पुरस्कार


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 स्मृति ईरानी : कैबिनेट मंत्री (हिंदी) जागरण डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 29 मई, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख