नमदा: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
(''''नमदा''' एक प्रकार का कपड़ा है, जो ऊन, बाल, वानस्पतिक रे...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
m (Adding category Category:वाणिज्य व्यापार कोश (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
Line 14: | Line 14: | ||
[[Category:नया पन्ना]] | [[Category:नया पन्ना]] | ||
[[Category:वाणिज्य व्यापार कोश]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 08:53, 20 February 2012
नमदा एक प्रकार का कपड़ा है, जो ऊन, बाल, वानस्पतिक रेशों तथा फर से बनाया जाता है। यह कंपनरोधी, ऊष्मा को पृथक करने वाला तथा ध्वनिशमक होता है। इसका उपयोग रेल और जहाज़ की छत बनाने, शीशे और संगमरमर की वस्तुओं की पैकिंग, धातुओं पर पॉलिश करने, वाद्ययंत्रों, मुद्रण, मोटरों, जूतों, हैट तथा कोट में होता है। उपयोगितानुसार इसकी बुनावट में अंतर हो सकता है।
प्रकार
नमदा मुख्यत: दो प्रकार का होता है-
- बुना हुआ नमदा और
- रेशेवाला या वास्तविक नमदा।
प्रथम प्रकार के नमदे में उच्च नमदा गुणवाले ऊन की आवश्यकता होती है। हल्का नमदा केवल एक परत का तथा भारी नमदा कई परतों के एक दूसरे पर बुनकर बनाया जाता है। रेशेवाले नमदे की भी आधारभूत वस्तु ऊन है। इसमें ऊन लंबाई में छोटा और उच्च नमदा गुणवाला होता है। रेशों को ऊन के साथ मिलाकर इस प्रकार का नमदा बनाया जाता है। कुछ विशेष प्रकार का नमदा रेशों की कई परतों को सरेस से चिपकाकर भी बनाया जाता है।
|
|
|
|
|