मुंगेर: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 25: Line 25:
[[Category:बिहार]]
[[Category:बिहार]]
[[Category:बिहार_के_नगर]]
[[Category:बिहार_के_नगर]]
[[Category:बिहार_के_पर्यटन_स्थल]]
 
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 08:15, 26 May 2010

स्थापना

भारत के प्राचीन अंग साम्राज्य बिहार का प्रमुख केन्द्र मुंगेर था। मुंगेर ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय, बिहार राज्य, पूर्वोत्तर भारत, गंगा नदी पर स्थित है। कहा जाता है कि मुंगेर की स्थापना गुप्त शासकों ने चौथी शताब्दी में की थी। यहाँ एक क़िला है, जिसमें मुस्लिम संत शाह मुश्क नफ़ा जिनकी मृत्यु 1497 में हुई थी, की मज़ार है। 1793 में बंगाल के नबाब मीर क़ासिम ने मुंगेर को अपनी राजधानी बना कर यहाँ शस्त्रागार और कई महलों का निर्माण करवाया। 1864 में यहाँ नगरपालिका का गठन हुआ।

यातायात और परिवहन

जमालपुर तथा सिमलतला महत्वपूर्ण रेल और वाणिज्यिक केंन्द्र हैं।

कृषि और खनिज

चावल, मक्का, गेंहू, चना और तिलहन यहाँ की मुख्य फ़सलें हैं।

उद्योग व व्यवसाय

प्रमुख रेल, सड़क और स्टीमर संपर्क से जुड़ा यह स्थान एक महत्वपूर्ण अनाज मड़ी है। यहाँ उद्योगों में आग्नेययास्त्र व तलवार निर्माण और आबनूस का काम शामिल है। इस शहर में भारत के विशालतम सिगरेट कारख़ानों में से एक स्थित है। यहाँ अभरक, स्लेट और चूना पत्थर का खनन होता है। दक्षिण पूर्व में सीताकुंड का तीर्थस्थल और गर्म कुंड है।

शिक्षण संस्थान

यहाँ पर प्रसिद्ध योग विश्‍वविद्यालय है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार इस ज़िले की कुल जनसंख्या 11,35,499 है व नगर की कुल जनसंख्या 1,87,311 है।

पर्यटन

मुंगेर में ऐतिहासिक क़िला है।

क्षेत्रफल

मुंगेर ज़िले का क्षेत्रफल 7,928 वर्ग किमी है और यह गंगा नदी के दक्षिण में फैले जलोढ़ मैदान में अवस्थित है। सुदूर दक्षिण में खड़गपुर की वनाच्छादित पहाड़ियां, जो की 490 मीटर ऊंची है, और यहीं पर छोटा नागपुर का पठार है।