नमदा: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
m (Adding category Category:वाणिज्य व्यापार कोश (को हटा दिया गया हैं।)) |
गोविन्द राम (talk | contribs) m (श्रेणी:नया पन्ना; Adding category Category:वस्त्र उद्योग (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
Line 13: | Line 13: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
[[Category:वाणिज्य व्यापार कोश]] | [[Category:वाणिज्य व्यापार कोश]] | ||
[[Category:वस्त्र उद्योग]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 12:54, 16 November 2014
नमदा एक प्रकार का कपड़ा है, जो ऊन, बाल, वानस्पतिक रेशों तथा फर से बनाया जाता है। यह कंपनरोधी, ऊष्मा को पृथक करने वाला तथा ध्वनिशमक होता है। इसका उपयोग रेल और जहाज़ की छत बनाने, शीशे और संगमरमर की वस्तुओं की पैकिंग, धातुओं पर पॉलिश करने, वाद्ययंत्रों, मुद्रण, मोटरों, जूतों, हैट तथा कोट में होता है। उपयोगितानुसार इसकी बुनावट में अंतर हो सकता है।
प्रकार
नमदा मुख्यत: दो प्रकार का होता है-
- बुना हुआ नमदा और
- रेशेवाला या वास्तविक नमदा।
प्रथम प्रकार के नमदे में उच्च नमदा गुणवाले ऊन की आवश्यकता होती है। हल्का नमदा केवल एक परत का तथा भारी नमदा कई परतों के एक दूसरे पर बुनकर बनाया जाता है। रेशेवाले नमदे की भी आधारभूत वस्तु ऊन है। इसमें ऊन लंबाई में छोटा और उच्च नमदा गुणवाला होता है। रेशों को ऊन के साथ मिलाकर इस प्रकार का नमदा बनाया जाता है। कुछ विशेष प्रकार का नमदा रेशों की कई परतों को सरेस से चिपकाकर भी बनाया जाता है।
|
|
|
|
|