वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
गोविन्द राम (talk | contribs) (''''वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर''' वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह प...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
गोविन्द राम (talk | contribs) m (श्रेणी:ऐतिहासिक इमारत; Adding category Category:आधुनिक इमारत (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
Line 17: | Line 17: | ||
==बाहरी कड़ियाँ== | ==बाहरी कड़ियाँ== | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
[[Category:वास्तुकला]][[Category:वास्तु एवं भवन निर्माण विज्ञान]][[Category:अमेरिका]][[Category:विज्ञान कोश]] | [[Category:वास्तुकला]][[Category:वास्तु एवं भवन निर्माण विज्ञान]][[Category:अमेरिका]][[Category:विज्ञान कोश]] | ||
[[Category:आधुनिक इमारत]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
__NOTOC__ | __NOTOC__ |
Revision as of 13:15, 28 November 2014
वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह पर बनी नई इमारत है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, अमेरिका में न्यू यॉर्क के मैनहैटन में बने दो टावर रूपी इमारतों का जोड़ा था, जिसे आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने 11 सितंबर, 2001 को नष्ट कर दिया था।
जगह पुरानी, ढांचा नया
11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर आतंक की भेंट चढ़ गया था। हवाईजहाज़ से किए गए इस हमले में 2700 लोगों की जान चली गई थीं। 13 सालों के बाद उसी जगह पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की नई इमारत काम करने के लिए खोल दी गई है। एक प्रकाशन कंपनी के 175 कर्मचारियों ने पहले दिन यहां काम किया। 104 मंजिल की ये इमारत न्यूयॉर्क या मैनहट्टन ही नहीं बल्कि अमेरिका की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार हो गई है। इस नई ईमारत को नाम दिया गया है 'वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर'। इस गगनचुंबी इमारत को फिर से बनाने में 8 साल लगे और अब ये इमारत अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत है। इस इमारत का 60 प्रतिशत हिस्सा किराए पर दिया गया है और सरकार ने 2,75,000 वर्ग फीट लेने का करार किया है। 541 मीटर ऊंची आसमान छूती ये इमारत पुरानी इमारत के बीच में बनाई गई है। इस इमारत में पुरानी इमारत की याद में बनाए स्मारक और संग्रहालय को भी जगह दी गई है।[1]
विशेषता
- 104 मंजिल की ये इमारत न्यूयॉर्क या मैनहट्टन ही नहीं बल्कि अमेरिका की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार हो गई है। इस इमारत का स्वामित्व पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयॉर्क एंड न्यू जर्सी के पास है, जबकि इसके वास्तुविद टीजे गोट्टाडाइनर हैं।
- 541 मीटर ऊंचे टावर के पास दो फव्वारे भी बनाए गए हैं। ये फव्वारे ध्वस्त हुए टावरों की जगह पर बनाए गए हैं।
- इस इमारत को बनाने वालों के मुताबिक ये इमारत बेहद मजबूत है क्योंकि स्टील की मदद से कंक्रीट की इमारत को तैयार किया गया है। इसके डिजाइन के लिए एफ़बीआई की भी मदद ली गई थी।
- ठोस कंक्रीट और स्टील से बनीं इसकी शुरुआती 20 मंजिलें इसके आधार का काम करेगी। इसे बनाने में 45 हजार टन स्टील और 159 मिलियन लीटर कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है।
- कुछ का दावा है कि ये अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत है लेकिन कुछ इससे सहमत नहीं हैं। 1776 फीट ऊंचे इस टावर में इसके स्टील के शिखर को भी जोड़ा गया है। दरअसल 1776 का आंकडा अमेरिका की आज़ादी के साल को प्रदर्शित करता है।
- इस इमारत में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि आतंकी इस इमारत पर दोबारा हमला कर सकते हैं लेकिन इस बार उनका कामयाब होना तकरीबन असंभव है।
- आग से बचने के लिए बायोकेमिकल फ़िल्टर, ज़्यादा चौड़ी सीढ़ियां, तमाम तरह के सुरक्षा कवच और आपातकाल के लिए बिजली समेत तमाम अन्य तरह के इंतजाम किए गए हैं।[2]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ फिर से खुला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (हिंदी) अमर उजाला। अभिगमन तिथि: 28 नवम्बर, 2014।
- ↑ आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (हिंदी) अमर उजाला। अभिगमन तिथि: 28 नवम्बर, 2014।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख