राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र, नई दिल्ली: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 13: Line 13:
|शीर्षक 5=स्वामित्व
|शीर्षक 5=स्वामित्व
|पाठ 5=[[भारत सरकार]]
|पाठ 5=[[भारत सरकार]]
|शीर्षक 6=
|शीर्षक 6=उद्देश्य
|पाठ 6=
|पाठ 6=सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी के सम्प्रेषण में और सुधार लाना।
|शीर्षक 7=
|शीर्षक 7=
|पाठ 7=
|पाठ 7=

Revision as of 12:13, 26 December 2017

राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र, नई दिल्ली
विवरण 'राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र' नई दिल्ली में रायसीना मार्ग पर स्थित एक मीडिया केन्द्र है। इस में पत्रकारों के लिए इंटरनेट की सुविधा, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए समाचार बाहर भेजने की सुविधा भी है।
देश भारत
स्थान 7-ई, रायसीना रोड, नई दिल्ली
शिलान्यास 5 दिसम्बर, 2001
उद्घाटन 24 अगस्त 2013
स्वामित्व भारत सरकार
उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी के सम्प्रेषण में और सुधार लाना।
अन्य जानकारी राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में 283 मीडियाकर्मियों के लिए एक प्रेस सम्मेलन कक्ष है, करीब 60 व्यक्तियों को जानकारी देने के लिए एक कक्ष, मीडिया के लिए 24 वर्क स्टेशन, एक पुस्तकालय, मीडिया लॉंन्ज और एक कैफे हैं।

राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (अंग्रेज़ी: National Media Centre) भारत की राजधानी नई दिल्ली में रायसीना मार्ग पर स्थित है, जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 24 अगस्त 2013 को किया था। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार इस मीडिया केन्द्र को वाशिंगटन और टोक्यो जैसी विश्व की कुछ विकसित देशों की राजधानियों में स्थित मीडिया केन्द्रों की तर्ज पर तैयार किया गया है और इस परियोजना का उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर सूचना का प्रसार और सुधार करना है। यह मीडिया केंद्र सूचना प्रसार के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है।

इतिहास

राष्ट्रीय मीडिया केंद्र की परिकल्पना शुरू में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने 1989 में की थी ताकि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया केंद्र के जरिए सरकार और मीडिया के बीच परस्पर संपर्क सुविधा का विस्तार किया जा सके। इसका शिलान्यास 5 दिसम्बर, 2001 में किया गया था। राष्ट्रीय मीडिया केंद्र की योजना वाशिंगटन और टोक्यो जैसी विश्व की कुछ राजधानियों के मॉडल के आधार पर तैयार की गई है। इस केंद्र में पीआईबी के कार्यालय होंगे और मीडिया के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि मीडिया और सरकार के बीच घनिष्ठ संबंध कायम किया जा सके।[1]

शीशे से सुसज्जित शानदार चार मंजिली इमारत का उद्घाटन करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि- "यह संचार हब और मीडिया बिरादरी की जरूरतों को पूरी करने के लिए एकल खिड़की सुविधा की तरह काम करेगा।"

सरकारी गतिविधियों का समाचार केंद्र

  • सरकारी गतिविधियों के समाचार केंद्र के रूप में, राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, राष्ट्रपति भवन, सरकारी कार्यालयों, विज्ञान भवन और संसद भवन के निकट शहर के मध्य में 7-ई, रायसीना रोड पर स्थित है। इसकी अवस्थिति को देखते हुए गणमान्य व्यक्तियों और मीडिया कार्मिकों के लिए घटनाओं की जानकारी देने और प्राप्त करने में यात्रा की दूरी कम होगी और उनका समय बचेगा।
  • राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में 283 मीडियाकर्मियों के लिए एक प्रेस सम्मेलन कक्ष है, करीब 60 व्यक्तियों को जानकारी देने के लिए एक कक्ष, मीडिया के लिए 24 वर्क स्टेशन, एक पुस्तकालय, मीडिया लॉंन्ज और एक कैफे हैं। प्रेस सम्मेलन कक्ष और मीडिया लॉन्ज में वाई-फाई की सुविधा है।

उद्देश्य

इस परियोजना का उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी के सम्प्रेषण में और सुधार लाना है। इससे अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय मीडिया की व्यावसायिक और संचार संबंधी जरूरतें भारत सरकार के सूचना सम्प्रेषण फ्रेमवर्क के भीतर पूरी की जा सकेंगी। इसमें उपलब्ध सुविधाओं में दृश्य एवं प्रिंट मीडिया संबंधी परंपरागत और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी शामिल है।

विशेषताएं

  1. विश्वस्तरीय मीडिया सेंटर
  2. भूतल के अलावा 4 तल और 2 बेसमेंट
  3. 283 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाला प्रेस कांफ्रेंस हाल।
  4. मीडिया लॉंन्ज - मीडिया कार्मिकों के लिए कार्य क्षेत्र सुविधाएं
  5. वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधाओं के साथ मीडिया लॉंन्च
  6. पुस्तकालय
  7. कैफेटेरिया

मीडिया केंद्र में आईटी और एवी ढांचा

  1. उपलब्ध सुविधाएं
  2. बहुतायत में ऑप्टिक फाइबर इंटरनेट सुविधाएं
  3. अनुप्रयोग विकास और होस्टिंग के लिए मिनी डाटा सेंटर
  4. लाइव वेबकास्ट सहित वेबकास्ट
  5. भवन के बाहर टीवी चैनलों को वीडियो फीड
  6. बहुतायत में और 500 नोड्स तक विस्तार क्षमता वाला नेटवर्क
  7. वर्क एरिया/लॉन्ज में मीडियाकर्मियों के लिए आईटी सुविधाएं
  8. इंटरनेट टेलीफोनी
  9. एवी वीडियो वॉल



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. राष्ट्रीय मीडिया केंद्र - कुछ तथ्य (हिंदी) pib.nic.in। अभिगमन तिथि: 26 दिसम्बर, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख