देववाणी -स्वामी विवेकानन्द

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:54, 2 May 2015 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "संन्यास" to "सन्न्यास")
Jump to navigation Jump to search
देववाणी -स्वामी विवेकानन्द
लेखक स्वामी विवेकानन्द
मूल शीर्षक देववाणी
प्रकाशक रामकृष्ण मठ
प्रकाशन तिथि 1 जनवरी, 2002
देश भारत
भाषा हिंदी
विषय दर्शन
मुखपृष्ठ रचना अजिल्द
विशेष इस पुस्तक में स्वामी विवेकानंद की अमेरिका यात्रा के व्याख्यान हैं।

देववाणी पुस्तक में स्वामी विवेकानंद की अमेरिका यात्रा के व्याख्यान हैं। स्वामीजी सन् 1895 में ‘सहस्रदीपोद्यान’ नामक शान्त और एकान्त में चले गये थे। यह स्थान न्यूयार्क के सन्निककट है।

प्रकाशक की ओर से

पुस्तक का यह एकादश संस्करण है। अमेरिका में अनेक व्याख्यान देने के पश्चात सन् 1895 में स्वामी विवेकान्नद ‘सहस्रदीपोद्यान’ नामक शान्त और एकान्त में चले गये थे। यह स्थान न्यूयार्क के सन्निककट है। उनके कुछ शिष्य इस शान्त वातावरण में स्वामीजी के सान्निध्य का लाभ उठाने की दृष्टि से उनके साथ रहे। वहाँ स्वामीजी ने कुछ सप्ताह निवास किया था। इसी समय वे अपने शिष्यों को प्रतिदिन आध्यात्मिक विष्यों पर उपदेश दिया करते थे, जो उनकी एक शिष्या कुमारी एस. ई. वाल्डो, न्यूयॉर्क, ने लिख लिये थे। बाद में वे (‘Inspired Talks’) नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुए। प्रस्तुत पुस्तक उसी का हिन्दी रुपान्तर है। इन उपदेशों में स्वामीजी का दृष्टा एवं आदर्श गुरु-रूप उद्घाटित होता है। हृदय से उद्भूत होने के कारण इसमें स्वामीजी की दिव्य प्रज्ञा अनुभूति की गहनता भी प्रतीत होती है।

पुस्तक के कुछ अंश

1893 ईसवी के ग्रीष्मकाल में एक तरुण हिन्दी सन्न्यासी ने वैन्कुवर शहर में पदार्पण किया। उन्होंने शिकागो की धर्ममहासभा में सम्मिलित होने के लिए यात्रा की थी, किन्तु वे किसी सर्वजनपरिचित धर्मसंघ द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि के रूप में नहीं गये थे। कोई भी उन्हें पहचानता नहीं था, एवं उनका सांसारिक ज्ञान भी अधिक नहीं था; फिर भी मद्रास के अनेक उत्साही युवकों ने उन्हें ही इस महान् कार्य के लिए चुना था, क्योंकि उनका दृढ़ विश्वास था कि दूसरे किसी व्यक्ति की अपेक्षा वे ही भारत के प्राचीन धर्म के योग्यतर प्रतिनिधि हो सकते हैं। और इसी विश्वास के कारण उन लोगों ने द्वार द्वार पर भिक्षा माँगकर उनकी यात्रा के लिए धन संगृहीत किया था। दो एक देसी नरेशों ने भी इस कार्य के लिए कुछ दान किया था। केवल इसी धन के सहारे तरुण सन्न्यासी- उस समय के अपरिचिति स्वामी विवेकनन्द इस लम्बी यात्रा को करने में प्रवृत्त हुए। [1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. देववाणी (हिंदी) भारतीय साहित्य संग्रह। अभिगमन तिथि: 16 जनवरी, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः