डायमंड हार्बर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:53, 5 August 2016 by प्रभा तिवारी (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Diamond-Harbour-Road-Kolkata.jpg|thumb|250px|डायमंड हार्बर कोलकाता]] डायमंड हार्बर कोलकाता का दक्षिणी उपनगर है, जो हुगली नदी के तट पर स्थित है। यह चौबीस परगना ज़िले का उपमंडल भी है। इस उपमंडल का क्षेत्रफल 1,283 वर्ग मील है, जिसमें से 907 वर्ग मील क्षेत्र में सुंदरवन फैला हुआ है।

  • डायमंड हार्बर के निकट ही हुगली नदी 'बंगाल की खाड़ी' में मिलती है।
  • यह छोटा-सा नगर सप्ताह के अंत में एक पर्यटन स्थल बन जाता है।
  • यहाँ अंग्रेज़ों के समय का एक विशाल बंदरगाह बना हुआ है।
  • 30 मील लंबे रेलमार्ग द्वारा डायमंड हार्बर कोलकाता से जुड़ा है।
  • इस स्थान से दक्षिण में 'चिनग्रिखाली' नामक एक दुर्ग है, जिसमें भारी तोपें रखी हुई हैं।
  • डायमंड हार्बर पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाज़ों के रुकने का प्रमुख स्थान था और अब भी यहाँ जहाज़ तथा स्टीमर आते हैं।
  • इस उपमंडल का क्षेत्रफल 1,283 वर्ग मील है, जिसमें से 907 वर्ग मील क्षेत्र में सुंदरवन है। उपमंडल के दक्षिण में अर्धनिर्मित भू-भाग है, जिसमें अरुद्ध नदमुख द्वारा गंगा नदी समुद्र में जाने का मार्ग पाती है। इस उपमंडल में 1,575 गाँव हैं, केवल डायमंड हारबर एकमात्र नगर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः