नवीन चावला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 22:31, 22 April 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
नवीन चावला
पूरा नाम नवीन चावला
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि 16वें मुख्य चुनाव आयुक्त
कार्य काल 21 अप्रैल, 2009 से 29 जुलाई, 2010 तक
पूर्वाधिकारी एन. गोपालस्वामी
उत्तराधिकारी शाहबुद्दीन याक़ूब क़ुरैशी
अन्य जानकारी नवीन चावला देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त थे, जिन्होंने पांच चरणों के लोकसभा चुनाव के बीच पद संभाला और चुनाव के चार चरणों की निगरानी की।

नवीन चावला (अंग्रेज़ी Navin B Chawla, जन्म: 30 जुलाई, 1945) भारत के 16वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे हैं। इनका कार्यकाल 21 अप्रैल, 2009 से 29 जुलाई, 2010 को पूर्ण हुआ। उन्होंने अपने पूर्वाधिकारी एन. गोपालस्वामी का स्थान लिया था। नवीन चावला, एन. गोपालस्वामी के बाद तीन सदस्यीय आयोग में सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त रहे।

परिचय

नवीन चावला का जन्म 30 जुलाई, 1945 को नई दिल्ली में हुआ।

कार्यक्षेत्र

नवीन चावला देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त थे, जिन्होंने पांच चरणों के लोकसभा चुनाव के बीच पद संभाला और चुनाव के चार चरणों की निगरानी की। एन. गोपालस्वामी ने नवीन चावला पर कामकाज में कथित भेदभाव बरतने का आरोप लगाकर राष्ट्रपति से उन्हें चुनाव आयुक्त पद से हटाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद खासा विवाद छिड़ गया था। हालांकि, सरकार ने गोपालस्वामी की सिफारिश को नामंजूर कर दिया था और 4 मार्च को घोषणा की कि नवीन चावला अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संवैधानिक है और यह छह साल या 65 वर्ष इनमें से जो भी पहले हो तक प्रभावी होता है।[1]

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला की पुस्तक ‘एवरी वोट काउंट्स’/'हर वोट मायने रखता है' का शुभारंभ भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने नई दिल्ली में किया। यह पुस्तक इस बारे में है कि भारत में चुनावी मशीनरी कैसे काम करती है। पुस्तक भारत के बारे में बताती है कि, यह परिवर्तन के शिखर पर है।[2]

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नवीन चावला ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभाला (हिंदी) आज तक। अभिगमन तिथि: 22 मई, 2019।
  2. नवीन चावला बने मुख्य चुनाव आयुक्त (हिंदी) आज तक। अभिगमन तिथि: 22 मई, 2019।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः