दारयबहु

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 01:15, 14 March 2011 by शिल्पी गोयल (talk | contribs) ('दारयबहु फ़ारस के अख़ामनी वंश का तीसरा सम्राट था। उ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

दारयबहु फ़ारस के अख़ामनी वंश का तीसरा सम्राट था। उसके बहिस्तान अभिलेख (लगभग ई. पू. 519) में गंधार के लोगों को भी उसकी प्रजा बताया गया है। हमदान, परसीपोलिस तथा नक्शेरुस्तम से प्राप्त उसके एक अन्य अभिलेख में भारतीयों का उल्लेख भी उसकी प्रजा के रूप में किया गया है। हेरोडोटस के अनुसार गंधार उसके साम्राज्य का सातवाँ प्रान्त और भारत अर्थात सिन्धुघाटी बीसवाँ प्रान्त था। दारयबहु को अपने भारतीय साम्राज्य से काफ़ी राजस्व प्राप्त होता था और साथ ही यहाँ पर से उसकी सेना के लिए सैनिक भी भेजे जाते थे। इस प्रकार भारत और फ़ारस के बीच अत्यन्त प्राचीन काल से ही सम्बन्ध था, जो कि दिनों दिन बढ़ता ही गया। फलस्वरूप बहुत से फ़ारसी शब्द भारत में प्रचलित हो गए। फ़ारस के विचारों ने कुछ अंश तक भारतीयों विचारों को भी प्रभावित किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

(पुस्तक 'भारतीय इतिहास कोश') पृष्ठ संख्या-201

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः