कत्युर
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
कत्युर कुमायूँ (उत्तर प्रदेश) का एक भाग जिसे कतूरिया भी कहते हें। इसमें ज़िला अल्मोड़ा और निकटवर्ती प्रदेश शामिल हैं। कत्यूर मूलत: एक वंश का नाम था जिसका अल्मोड़े के प्रदेश पर बहुत दिनों तक राज्य रहा था; कत्यूर संभवत: कर्तृपुर का बिगड़ा हुआ रूप है। पाणिनि ने कत्रि नामक स्थान का अष्टाध्यायी 4,2,95 में उल्लेख किया है जो शायद कत्यूर या कर्तृपुर ही है।