महाराष्ट्र के उद्योग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:03, 11 May 2012 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "कारखाना" to "कारख़ाना")
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

[[चित्र:Loom-Factory.jpg|thumb|150px|करघा का कार्य करता क़ारीगर, औरंगाबाद]] महाराष्ट्र को पूरे देश का औद्योगिक क्षमता का केंद्र माना जाता है और राज्‍य की राजधानी मुंबई देश की वित्‍तीय तथा वाणिज्यिक गतिविधियों का केंद्र है। राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था में औद्योगिक क्षेत्र का महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। खाद्य उत्‍पाद, तंबाकू और इससे बनी चीज़ें, सूती वस्त्र, कपड़े से बना सामान, काग़ज़ और इससे बनी चीज़ें, मुद्रण और प्रकाशन, रबड, प्‍लास्टिक, रसायन व रासायनिक उत्‍पाद, मशीनें बिजली की मशीन, यंत्र व उपकरण तथा परिवहन उपकरण और उनके कल पुर्जे आदि का राज्‍य के औद्योगिक उत्‍पादन में महत्‍वपूर्ण योगदान है। वर्ष 2005-06 में औद्योगिक उत्‍पादन (निर्माण) वर्ष 2004-05 के मुक़ाबले 8.9 प्रतिशत अधिक रहा।

मिट्टी अपरदन तथा कृषि उत्पादों के भंडारण, परिवहन और विपणन की समस्याओं के मामले में उल्लेखनीय सफलता मिली है। समुद्री मछली पकड़ने में महाराष्ट्र का स्थान केरल के बाद आता है। यहाँ के सबसे पुराने निर्माण कारख़ाने सूती वस्त्रों की मिलें है। हालांकि कुछ बीमार इकाइयाँ हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश मुंबई और नागपुर के विशालतम आधुनिक उद्योगों का हिस्सा हैं। मुंबई-पुणे उद्योग क्षेत्र में इस राज्य के सबसे अधिक भारी और उच्च प्रौद्योगिकी वाले उद्योग केंद्रित हैं। 1976 में मुंबई के पास समुद्र में भारत के पहले समुद्री तेल कुएँ की स्थापना से पेट्रो रसायन उद्योग का भी काफ़ी तेज़ी से विकास हुआ है। तेल परिष्करण और कृषि उपकरण, परिवहन उपकरण, रबड़ उत्पाद, बिजली व तेल के पंप, ख़राद, कंप्रेसर, चीनी मिल की मशीनरी, टाइपराइटर, रेफ़्रिजरेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टेलीविजन और रेडियो सेट जैसी वस्तुओं का उत्पादन महत्त्वपूर्ण होता जा रहा है। यहाँ वाहन निर्माण उद्योग आरंभिक अवस्था में है। बंबई भारत के फ़िल्म उद्योग का राष्ट्रीय केंद्र है। पावरलूम से वस्त्रोत्पादन के लिए इचलकरंजी और मालेगांव प्रसिद्ध हैं। मुंबई, नागपुर, अकोला, अमरावती और सोलापुर में विभिन्न प्रकार के औद्योगिक उत्पादनों का तेज़ी से विकास हो रहा है। पारंपरिक कृषि उद्योग केंद्रों में जलगांव, धुले, कोल्हापुर, सांगली और मिराज शामिल हैं। नागपुर, भुसावल, महाबलेश्वर, रत्नागिरि और मुंबई में फलों को डिब्बाबंद करने का उद्योग आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। यहाँ के वनोत्पादों में इमारती लकड़ी, बांस, चंदन और तेंदू पत्ते (बीड़ी बनाने के काम आने वाले) शामिल हैं। बेकरी को भी महत्त्व मिल रहा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः