छतड़ू में कैम्प फायर -अजेय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:03, 10 April 2012 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "अजेय् की रचनाएँ" to "अजेय की रचनाएँ")
Jump to navigation Jump to search
छतड़ू में कैम्प फायर -अजेय
कवि अजेय
जन्म स्थान (सुमनम, केलंग, हिमाचल प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अजेय की रचनाएँ

ऐसे ही बैठे थे
फायरप्लेस के आगे
हम पाँच या छह जने
कि अचानक उतर आया जीजस
दीवार पर टँगी सूली से
चुपचाप शामिल हो गया
हमारी गपशप मे

रात भर बतियाते रहे हम
अलाव तापते
बीयर के साथ
दुनियादारी और मौसम की बातें
बातें, फूलों रंगों और कीट पतंगों की
बातें , आदमी और पैसे
और ताक़त से होते हुए
युद्धों की , हड़तालों , कर्फ्यू और दंगों की

हँसता रहा पैगम्बर रात भर !

फिर सरूर में
पप्पू ने गिटार उठाई
शामू ने बाँसुरी
मैंने सीटी और स्वामी ने ताली बजाई

और बहुत झूम कर ईश्वर के बेटे ने गाया
एक दिलकश जिप्सी गीत --
“ वह मरा नहीं
वह सो रहा है
और मैं उसे देख नहीं सकता  !”


1989


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः