दसम जलप्रपात

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:04, 5 May 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''दसम जलप्रपात''' झारखण्ड राज्य में स्थित है...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

दसम जलप्रपात झारखण्ड राज्य में स्थित है। यह राँची से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण-पूर्व में कांची नदी पर स्थित है। दसम जलप्रपात में 10 अलग-अलग धाराएँ मिलकर उसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं।

  • यह जलप्रपात लगभग 40 मीटर यानी करीब 130 फीट की उंचाई से गिरता है।[1]
  • दस विभिन्न धाराओं के मिलने से इस जलप्रपात का निर्माण होता है, इसीलिए इसे 'दसम जलप्रपात' नाम दिया गया है।
  • दसम जलप्रपात झारखण्ड की राजधानी राँची से 40 कि.मी. दूर राँची-टाटा मार्ग पर तैमारा गांव के पास है। यहाँ कांची नदी 144 फीट की ऊंचाई से गिरती है।
  • यह झरना कई प्रकार के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से घिरा हुआ है।
  • यहाँ आने वाले पर्यटकों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वह जलप्रपात की धारा में नहाएं नहीं, या नहाते वक्त खास सावधानी बरतें।
  • फ़रवरी से अप्रैल माह के बीच का समय दसम जलप्रपात घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।[2]
  • दसम जलप्रपात की प्रसिद्धि 'दशम घाघ' के रूप में भी है।
  • धीरे-धीरे यहाँ पर्यटकों के आने की संख्या बढ़ रही है और उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. झरने बुलाते हैं (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 05 मई, 2014।
  2. दसम फ़ॉल, राँची (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 05 मई, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः