अहाब

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:37, 9 November 2016 by सपना वर्मा (talk | contribs) (''''अहाब''' ओम्री का पुत्र और इसरायल का राजा (875 ई. पू.-852 ई. प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अहाब ओम्री का पुत्र और इसरायल का राजा (875 ई. पू.-852 ई. पू.)। उसे पिता द्वारा न केवल जोर्दन के पूर्व में गिलीद का राज्य मिला बल्कि मोब का राज्य उत्तराधिकार में प्राप्त हुआ। अहाब का विवाह सीदान के राज एशबाल की पुत्री जेज़ेबेल के साथ हुआ। जेज़ेबेल ने अपने देश की शासन प्रणाली और बाल देवता की पूजा प्रचलित करनी चाही। यहूदी केवल अपने राष्ट्रीय देवता एकमात्र यहवे की ही पूजा करते थे। उन्होंने पैगंबर एलिज़ा के नेतृत्व में बाल की पूजा के विरोध में विद्रोह किया। सीरियकों के साथ लड़ते हुए अहाब की मृत्यु हुई।


टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः