गिरिजा व्यास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:17, 5 April 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''गिरिजा व्यास''' (अंग्रेज़ी: ''Girija Vyas'', जन्म- 8 जुलाई, 194...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

गिरिजा व्यास (अंग्रेज़ी: Girija Vyas, जन्म- 8 जुलाई, 1946) भारतीय राजनीति की एक ऐसी बुद्धिजीवी राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने चार बार भारतीय संसद में लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया है। गिरिजा व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही हैं।

  • गिरिजा व्यास का जन्म नाथद्वारा, राजस्थान में हुआ था। इनके पिता का नाम कृष्ण शर्मा तथा माता का नाम यमुना देवी व्यास था।
  • डॉ. गिरिजा व्यास भारतीय राजनीति की एक ऐसी बुद्धिजीवी राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने चार बार भारतीय संसद में लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया है।
  • वह मात्र 25 वर्ष की आयु में राजस्थान विधानसभा की सदस्य बनीं और कई मंत्रालयों का दायित्व सम्भालने का मौक़ा मिला।
  • पी. वी. नरसिम्हा राव सरकार में गिरिजा व्यास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और फिर मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार में उन्होंने केन्द्रीय कैबिनेट में शहरी आवास एवं ग़रीबी उन्मूलन मंत्रालय की ज़िम्मेवारी को निभाया।
  • गिरिजा व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही हैं।
  • राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के अलावा लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद एवं बतौर एआईसीसी मीडिया प्रभारी भी रहीं हैं।
  • वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुखपत्र कांग्रेस संदेश पत्रिका की मुख्य सम्पादक हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः