भाजा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:07, 11 February 2011 by हिना गोस्वामी (talk | contribs) ('*यह स्थान महाराष्ट्र में मुम्बई पूना रेलपथ पर म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • यह स्थान महाराष्ट्र में मुम्बई पूना रेलपथ पर मलवाणी स्टेशन के निकट भाजा बौद्ध कालीन गुफ़ाओं के लिए प्रसिद्ध है।
  • भाजा में 22 गुफ़ाएँ हैं। इनमें चैत्यगृह, विहार और ठोस स्तूप सम्मिलित हैं।
  • भाजा का चैत्यगृह आंरभिक काल का है। इसका निर्माण काल 200 ई. पू. हैं।
  • भाजा का चैत्यगृह इस क्षेत्र का सबसे प्राचीन चैत्य है।
  • भाजा का क्षेत्रफल 38.25 मीटर लम्बा, 15 मीटर चौड़ा और 14,50 मीटर ऊँचा है।
  • इसमें एक आयताकार कमरा 18 मीटर लम्बा 8,50 मीटर चौड़ा व 6,5 मीटर ऊँचा है।
  • इसके सामने बरामदा और आठ प्रकोष्ठ हैं, जो भिक्षुओं के रहने के काम आते थे।
  • इस चैत्य का गवाक्ष गोलाकार है। पाषाण खम्भे थोड़े तिरछे हैं।
  • इसके भीतर स्थापित ठोस स्तूप अत्यंत सादा है। गुफ़ाओं में मूर्ति कला के नमूने अल्प हैं।
  • इनकी भित्तियों पर पाँच मानव आकृतियाँ उत्कीर्ण हैं। जिनके नीचे दानवों की प्रतिमाएँ हैं।
  • यहाँ दूसरी मूर्ति गजारूढ़ देवेन्द्र की है। यह गुहा-विहार सूर्य उपासकों द्वारा निर्मित जान पड़ता है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः