दाहिर
- दाहिर चच का पुत्र था।
- जब आठवीं शताब्दी ई. के पहले दशक में अरबों ने सिंध पर आक्रमण किया, दाहिर वहाँ का शासक था।
- शुरू के हमलों को तो दाहिर ने कुचल दिया किन्तु 712 ई. में मुहम्मद-इब्न-क़ासिम के नेतृत्व में अरबों ने उसे परास्त कर दिया और राओर के युद्ध में वह मारा गया।
- दाहिर की विधवा रानी ने राओर का क़िला बचाने के लिए बहुत प्रयास किया, परन्तु वह कार्य में असफल रही और उसने जौहर कर लिया।
- इसके बाद अरबों ने सिंध की राजधानी आलोर पर क़ब्ज़ा कर लिया और इस प्रकार सिंध मुस्लिम अरबों के शासनाधीन हो गया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
(पुस्तक 'भारतीय इतिहास कोश') पृष्ठ संख्या-203