कंबुपुरी
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
कंबुज या कंबोडिया (दक्षिण-पूर्व एशिया) की एक नगरी जो 889 ई. में अभिषिक्त हिन्दू राजा यशोवर्मन की राजधानी थी। यशोवर्मन ने इस नगरी का नाम बदलकर यशोधरपुर कर दिया था। नगरी के निकट यशोधरगिरि-वर्तमान फनोमबाखेन- के शिखर पर राज प्रासाद बनवाया गया था। यह नगरी अंगकोर सभ्यता के पूरे उत्कर्ष काल में कंबुज देश की राजधानी बनी रही।