ओंकार मांधाता

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:05, 5 July 2011 by रेणु (talk | contribs) ('*खंडवा के निकट नर्मदा नदी में एक पहाड़ी द्वीप है। ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • खंडवा के निकट नर्मदा नदी में एक पहाड़ी द्वीप है।
  • यह स्थान प्राचीन काल से ही तीर्थ के रूप में प्रख्यात है।
  • इसे ओंकारेश्वर और मांधाता भी कहते हैं।
  • जनश्रुति है कि राजा मांधाता ने इस द्वीप में शिव की आराधना की थी।
  • द्वीप नर्मदा और उसकी एक उपधारा-कावेरी-से घिरा है।
  • इसका आकार ओंकार (प्रणव) के समान है जो संभवत: इसके नामकरण का कारण है।
  • इसके आस-पास अनेक छोटे-मोटे तीर्थस्थल हैं।
  • मांधाता को अमरेश्वर भी कहते हैं।
  • स्कंद पुराण रेवाखंड[1] में इसका वर्णन है।
  • अमरेश्वर की शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में गणना है।
  • यह स्थान पश्चिम रेलवे के अजमेर-खंडवा मार्ग पर ओंकारेश्वर स्टेशन से सात मील दूर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्कंद पुराण रेवाखंड, 28, 133

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः