User:प्रीति चौधरी/अभ्यास पन्ना2

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

हजारद्वारी पैलेस पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद ज़िले का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है। हजारद्वारी पैलेस के संग्रहालय में 18वीं शताब्दी की चांदी की दुर्लभ वस्तुएँ हैं।

निर्माण

हजारद्वारी पैलेस का निर्माण वर्ष 1837 में जनरल डंकन मैक्लॉयड ने कराया था। डंकन मैकलियोड मीर ज़ाफ़र के उत्तराधिकारी नवाब नजीम हूमांयू जाह के लिए यूरोपीयन शैली में कार्य किया था।

मुख्य आर्कषण

हजारद्वारी पैलेस में लगभग 1000 द्वार हैं। हजारद्वारी पैलेस तीन मंजिला भवन है और लगभग 41 एकड़ में फैला हुआ है। हजारद्वारी महल बहुत खूबसूरत है। हजारद्वारी महल के मनोरम दृश्य देखने लायक है। पुस्तकालय में घूमने के लिए पर्यटकों को पहले विशेष अनुमति लेनी पड़ती है।

संग्रहालय

हजारद्वारी पैलेस देखने के बाद यहाँ पर बने संग्रहालय में घूमने जा सकते हैं। इसमें शाही घरानों और नवाबों के जीवन से जुड़ी आकर्षक वस्तुएँ देखी जा सकती हैं। जिनमें हथियार, सुन्दर पेंटिग्स, हाथी के दांत से बनी वस्तुएँ और शानदार कलाकृतियाँ प्रमुख हैं। इस संग्रहलय में 2700 से अधिक हथियारों को देख सकते हैं। इन हथियारों में नबाव अलीवर्दी खान, सिराजुद्दौला और उनके दादाजी की तलवारें प्रमुख हैं। यहाँ घूमने के बाद विन्टेज कारों का अदभूत संग्रह भी देख सकते हैं। इन कारों का प्रयोग शाही घराने के सदस्य किया करते थे। संग्रहालय और पैलेस देखने के बाद यहाँ पर बने पुस्तकालय में भी घूमने जा सकते हैं। संग्रहालय में ब्रितानी जमाने की दुर्लभ वस्तुएं रखी हैं।