जल महल जयपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:04, 25 May 2010 by अश्वनी भाटिया (talk | contribs) ('जयपुर आमेर मार्ग पर मानसागर झील के मध्‍य स्थित इस...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जयपुर आमेर मार्ग पर मानसागर झील के मध्‍य स्थित इस महल का निर्माण सवाई जयसिंह ने अश्‍वमेघ यज्ञ के बाद अपनी रानियों और पंडित साथ अवभ्रत स्‍नान के लिए करवाया था। इससे पूर्व जयसिंह ने जयपुर की जलापूर्ति हेतु गर्भावती नदी पर बांध बनवाकर मानसागर झील का निर्माण करवाया। जलमहल मध्‍यकालीन महलों की तरह मेहराबों, बुर्जो, छतरियों एवं सीढीदार जीनों से युक्‍त दुमंजिला और वर्गाकार रूप में निर्मित भवन है। इसकी उपरी मंजिल की चारों कोनों पर बुर्जो की छतरीयां व बीच की बरादरिया, संगमरमर के स्‍तम्‍भों पर आधारित हैं। जलमहल अब पक्षी अभ्‍यारण के रूप में भी विकसित हो रहा है जलमहल में आने वाले सीवरेज के पानी की दुर्गध की समस्‍या का समाधान करने के लिए राज्‍य सरकार द्वारा एक बडी परियोजना बनायी गयी है।

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः