किरण कार्णिक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:23, 16 March 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''किरण कार्णिक''' अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

किरण कार्णिक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों से जुड़े कई पदों पर कार्यशील रहे हैं। वर्तमान समय में ये 'द कॉमनवैल्थ कनेक्ट्स प्रोग्राम' की अंतर्राष्ट्रीय स्थाई समिति के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही किरण कार्णिक 'जिंदल पुरस्कार' प्रदान करने वाले निर्णायक मंडल में एक सदस्य भी हैं।[1]

  • किरण कार्णिक ने 'बॉम्बे विश्वविद्यालय' से भौतिकी[2] की उपाधि प्राप्त की थी।
  • इसके बाद उन्होंने अपना स्नातकोत्तर अध्ययन आईआईएम, अहमदाबाद से पूरा किया।
  • वे 'नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ सॉफ़्टवेअर एंड सर्विसेज़ कंपनी' के अध्यक्ष पद पर भी रहे।
  • 20 वर्ष तक ये 'भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संस्थान' (इसरो) में रहे और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगोंसे जुड़े कई पदों पर सफलतापूर्वक अपने कार्य को अंजाम दिया।
  • किरण कार्णिक को भारत की सरकार द्वारा 2007 में 'पद्म श्री' से और 'इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल फ़ेडरेशन' द्वारा अंतरिक्ष शिक्षा के लिए 'फ़्रैंक मैलिना' पदक से भी सम्मनित किया जा चुका है।
  • कार्णिक प्रधानमंत्री की वैज्ञानिक सलाहकार परिषद, नेशनल इन्नोवेशन कौंसिल तथा केन्द्रीय रोज़गार गारंटी परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
  • वे शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक ग़ैर-सरकारी संगठनों से जुड़े रहे हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जिंदल पुरस्कार, निर्णायक मंडल (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल.)। । अभिगमन तिथि: 16 मार्च, 2012।
  2. ऑनर्स

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः