पोतन
पोतन अथवा 'पोतलि' अश्मक जनपद की राजधानी थी। अश्मकों का निवास गोदावरी नदी के तीर के आस-पास ही कहीं पर था। 'पोतलि' अथवा 'पोतन' उनका प्रधान नगर था
- 'सुत्तनिपात'[1] में राजधानी 'पोतन' या 'पैठण' में बताई गई है।
- महागोविंद सुत्तंत के अनुसार पोतन का राजा ब्रह्मदत्त था।
- दूसरी ओर अस्सक जातक में पोतन को काशी जनपद में बताया गया है।
- महाभारत में शायद इसी नगर को 'पौदन्य'[2] और चुल्ल-कलिंग जातक में पोतलि कहा गया है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 578 |