जहाँगीर मोहम्मद ख़ान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:41, 2 June 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''जहाँगीर मोहम्मद ख़ान''' 30 नवम्बर, 1837 ई. को भोपाल का श...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जहाँगीर मोहम्मद ख़ान 30 नवम्बर, 1837 ई. को भोपाल का शासक बना था। सिकन्दर जहाँ बेगम, जो बाद में भोपाल की शासिका बनी, उसके साथ जहाँगीर मोहम्मद का विवाह हुआ था। विवाह के बाद इन दोनों के आपस में कई मतभेद हो गये। इन्हीं मतभेदों के कारण सिकन्दर जहाँ बेगम ने भोपाल छोड़ दिया और जहाँगीर मोहम्मद ख़ान से अलग हो गई। शतरंज के खेल में जहाँगीर मोहम्मद ख़ान को महारथ हासिल थी।

दाम्पत्य कटुता

जब जहाँगीर मोहम्मद ख़ान भोपाल का शासक बना तो उसने अपने मामा नवाब असद अली ख़ान को रियासत का दीवान नियुक्त कर दिया और अपने समर्थकों को बड़ी-बड़ी जागीरें देकर ऊँचे पदों पर बिठा दिया। उसकी बेगम सिकन्दर जहाँ के सलाहकार अलग थे। पहले पति-पत्नी के संबंध मधुर हुआ करते थे, किंतु बाद के समय में इनमें कटुता आ गई। ये कटुता इतनी अधिक बढ़ गई कि एक बार जहाँगीर मोहम्मद ख़ान ने सिकन्दर जहाँ का कत्ल करने की कोशिश भी की और उस पर तलवार से कई वार भी किये। इन सब घटनाओं के पश्चात सिकन्दर जहाँ बेगम एवं उसकी माँ कुदसिया बेगम भोपाल छोड़कर इस्लामनगर क़िले में रहने लगी थीं। यहीं पर सिकन्दर बेगम ने एक पुत्री शाहजहाँ बेगम को जन्म दिया। सिकन्दर बेगम अपनी माँ एवं बेटी के साथ 1844 ई. तक इस्लामनगर में रहीं।

मृत्यु

सिकन्दर बेगम के परिचित अक्सर भोपाल नगर एवं महल में आते-जाते रहते थे। इन्हें लोगों से जहाँगीर मोहम्मद ख़ान को पुत्री पैदा होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह कभी-कभी सिकन्दर जहाँ बेगम से मिलने आ जाता था। 9 दिसम्बर, 1844 ई. में ही जहाँगीर मोहम्मद ख़ान की मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः