हेमकूट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:46, 5 September 2012 by रेणु (talk | contribs) ('*महाभारत के अनुसार हरिवर्ष के दक्षिण में स्थित एक...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • महाभारत के अनुसार हरिवर्ष के दक्षिण में स्थित एक पर्वत है।
  • इस पर्वत को पार करने के पश्चात् अर्जुन अपनी दिग्विजय यात्रा के प्रसंग मे हरिवर्ष पहुंचे थे-

‘सरोमानसमासाद्यहाटकानभितः प्रभुः गंधर्वरक्षितं देशमजयत् पांडवस्ततः।
हेमकूटमासाद्य न्यविशत् फाल्गुनस्तथा, तं हेमकूटं राजेन्द्र समतिकम्य पांडवः।
हरिवर्ष विवेशाथ सैन्येन महता वृतः’[1]

  • इससे हेमकूट तथा मानसरोवर का सान्निध्य भी सूचित होता है।
  • वास्तव में भीष्मपर्व[2] में तो हेमकूट को कैलाश का पर्याय ही कहा गया है, ‘हेमकूटस्तु सुमहान् कैलासो नाम पर्वतः’।[3]
  • मत्स्यपुराण में हेमकूट पर अप्सराओं का निवास बताया गया है।
  • विष्णुपुराण[4] में मेरुपर्वत के दक्षिण में हिमवान, हेमकूट और निषध नामक पर्वतों की स्थिति बताई गई है-‘हिमवान हेमकूटश्च निषधश्चास्य दक्षिणे’।
  • जैसा महाभारत के उपर्युक्त वर्णन से स्पष्ट है हेमकूट कैलास या उसके निकट की हिमाजय श्रेणी का नाम जान पड़ता है।
  • जैन ग्रंथ जंबूद्वीप प्रज्ञप्ति में हेमकूट को जंबूद्वीप के छः वर्षपर्वतों में से एक माना गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सभापर्व 28-5 तथा दाक्षिणात्य पाठ
  2. भीष्मपर्व 6, 41
  3. भीष्मपर्व 6, 41
  4. विष्णुपुराण 2, 2, 10

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः