महाराष्ट्रियन साड़ी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:11, 20 November 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''महाराष्ट्रियन साड़ी''' मुख्य रूप से महाराष्ट्र मे...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

महाराष्ट्रियन साड़ी मुख्य रूप से महाराष्ट्र में पहनी जाती है। महाराष्ट्र का पैठण शहर महाराष्‍िट्रयन साड़ी के लिए प्रसिद्ध है। इस साड़ी को बनाने की प्रेरणा अजन्‍ता गुफ़ा में की गई चित्रकारी से मिली थी।

किंवदंती

महाराष्ट्रियन साड़ी के संबंध में एक अनुश्रुति भी है, जिसके अनुसार एक बार माता पार्वती को एक अप्सरा के विवाह में पहनने के लिए नई साड़ी नहीं थी। इस बात को जानकर भगवान शिव ने अपने बुनकर को पार्वती के लिए एक नए प्रकार की साड़ी बनाने का आदेश दिया। तभी से इस साड़ी का प्रचलन माना जाता है।

महाराष्‍िट्रयन साड़ी महिलाओं द्वारा खूब पसन्द की जाती है। 'पैठण डिज़ायन सह प्रदर्शनी केंद्र' इस साड़ी के लिए बहुत प्रसिद्ध है, जहाँ रेडीमेड साडि़याँ मिलती है और ऑर्डर पर भी साड़ियाँ बनाई जाती हैं। यहाँ से महाराष्ट्रियन साड़ी की अनेक किस्में प्राप्त की जा सकती हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः