सुषम बेदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:25, 22 December 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सुषम बेदी (जन्म- 1945, फ़िरोजपुर, पंजाब) भारत की जानी-मानी कथाकार और उपन्यासकार हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली और पंजाब में हासिल की। सुषम जी की पहली कहानी वर्ष 1978 में प्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिका 'कहानी' में प्रकाशित हुई थी। वर्ष 1984 से वह नियमित रूप से छपती रही हैं। उनकी रचनाओं में भारतीय और पश्चिमी संस्कृति के बीच झूलते प्रवासी भारतीयों के मानसिक आंदोलन का सुंदर चित्रण होता है। रंगमंच, आकाशवाणी और दूरदर्शन की जानी पहचानी शख्सियत सुषम बेदी 1979 में अमेरिका चली गईं। वहीं रहकर अध्यापन कर रहीं सुषम जी की अनेक रचनाओं का अंग्रेज़ी और उर्दू में भी अनुवाद हुआ है।

रचनाएँ

सुषम जी की प्रमुख रचनाएँ इस प्रकार हैं-

उपन्यास
  • हवन
  • लौटना
  • नव भूम की रसकथा
  • गाथा अमरबेल की
  • कतरा दर कतरा
  • इतर
  • मैंने नाता तोड़ा
  • मोर्चे
कहानी संग्रह
  • चिडिय़ा और चील

सुषम बेदी साहित्य के क्षेत्र में तमाम प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मानों से भी सम्मानित हो चुकी हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः