चूर चाँदनी चोटी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:52, 30 June 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''चूर चाँदनी चोटी''' हिमाचल प्रदेश के बड़ोग में स्थित ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

चूर चाँदनी चोटी हिमाचल प्रदेश के बड़ोग में स्थित है। यह ख़ूबसूरत चोटी समुद्र की सतह से 3,650 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इसे बड़ोग का एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है।

  • इस स्थान का संपूर्ण क्षेत्र देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है, जो इस स्थान की सुंदरता बढ़ाते हैं।
  • 'चूर चाँदनी' से तात्पर्य है- "चंद्रमा की रोशनी", जो चूरधर पर्वत की एक सुंदर चोटी है।
  • रात्रि के समय जब चंद्रमा की रोशनी इस चोटी पर पड़ती है तो ऐसा लगता है कि चांदी की चूड़ियाँ नीचे ढलान पर उतर रही हों।
  • 'चूर चाँदनी चोटी' से सतलुज नदी, गंगा के मैदानी इलाकों, बद्रीनाथ, चकराता और शिमला का लुभावना दृश्य देखा जा सकता है।
  • चोटी के शीर्ष तक पहुँचने के लिये ट्रेकिंग के रास्ते की लंबाई लगभग 15 से 40 किलोमीटर है, जो इस बात पर निर्भर करती है कि ट्रेकिंग प्रारंभ करने का बिंदु कौन-सा है। यह स्थान रॉक क्लाइम्बिंग के लिये भी आदर्श स्थान है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. चूर चाँदनी चोटी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 30 जून, 2013।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः