कस्तूरबा गाँधी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:56, 29 June 2010 by प्रिया (talk | contribs) ('भारत का गौरवशाली इतिहास जहाँ बलिदान की इतनी गाथाए...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भारत का गौरवशाली इतिहास जहाँ बलिदान की इतनी गाथाएँ हैं कि सितारों की गिनती तक कम पड़ जाती है। अगर हम अपने इतिहास की विवेचना करने बैठें तो महिलाओं के बढ़-चढ़ कर योगदान देखने को मिलेंगे, फिर चाहे वो संस्कृति हो, परंपरा, राजनीति, अर्थव्यवस्था, युद्ध, शांति या कुछ और कोई भी विद्या नारी स्पर्श से अछूती नहीं रही है। अगर हम अपने स्वतंत्रता संग्राम की ही बात करें तो अनगिनत महिलाओं का नाम प्रतिबिंबित होता है जो बहुत सक्रिय रहीं सबसे पहली महिला जिनका नाम ही स्वतंत्रता का पर्याय बन गया है वो हैं 'श्रीमती कस्तूरबा गांधी'। कस्तूरबा गांधी महात्मा गांधी की पत्नी थी जो भारत में 'बा' के नाम से विख्यात है।

जीवनी

कस्तूरबा गांधी का जन्म 11 अप्रैल सन् 1869 ई॰ में महात्मा गांधी की तरह काठियावाड़ के पोरबंदर नगर में हुआ था। इस प्रकार कस्तूरबा गांधी आयु में गांधी जी से 6 मास बड़ी थीं। कस्तूरबा गांधी के पिता गोकुलदास मकनजी साधारण स्थिति के व्यापारी थे। गोकुलदास मकनजी की कस्तूरबा तीसरी संतान थीं। उन जमाने में कोई लड़कियों को पढ़ाता तो था नहीं, विवाह भी अल्पवय में ही कर दिया जाता था। इसलिए कस्तूरबा भी बचपन में निरक्षर थीं और सात साल की अवस्था में 6 साल के मोहनदास के साथ उनकी सगाई कर दी गई। तेरह साल की आयु में उन दोनों का विवाह हो गया। बापू ने उन पर आरंभ से ही अंकुश रखने का प्रयास किया और चाहा कि कस्तूरबा बिना उनसे अनुमति लिए कहीं न जाए। किंतु वे उन्हें जितना दबाते उतना ही वे आजादी लेती और जहाँ चाहतीं चली जातीं।

स्वतंत्रता कुमुक की प्रतिभागी

कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी के स्वतंत्रता कुमुक की पहली महिला प्रतिभागी थीं। कस्तूरबा गाँधी का अपना एक दृष्टिकोण था उन्हें आजादी का मोल, और महिलाओं में शिक्षा की महत्ता का पूरा भान था। स्वतंत्र भारत के उज्जवल भविष्य की कल्पना उन्होंने ने भी की थी और हर कदम पर अपने पति मोहनदास करमचंद गाँधी जी का साथ निभाया था। 'बा' जैसी आत्मबलिदान की प्रतीक उनके गुट में नहीं होती तो गांधी जी के सारे अहिंसक प्रयास इतने कारगर नहीं होते। अगर कस्तूरबा ने अपने नेतृत्व के गुणों का परिचय भी दिया था जब-जब भी गाँधी जी जेल गए थे वो स्वाधीनता संग्राम के सभी अहिंसक प्रयासों में अग्रणी बनी रहीं।

कस्तूरबा के लिए प्रेरणा बने बापू

गाँधीजी जो कहते थे, उसे स्वयं भी करते थे यह अटूट सत्य था। उनसे जुड़े अनेक प्रेरक प्रसंग हैं, लेकिन यहाँ ऐसे प्रसंग का वर्णन किया जा रहा है जो अत्यधिक ही प्रेरक है।

कस्तूरबा गांधी बीमार रहती थीं। एक दिन गाँधीजी ने उन्हें सलाह दी कि आप नमक खाना छोड़ दो, तो अच्छी हो जाओगी।

कस्तूरबा जी ने कहा- 'नमक के बिना भोजन कैसे किया जाएगा।' गाँधीजी बोले- नमक छोड़कर देखो तो सही। कस्तूरबा जी ने प्रतिवाद करते हुए कहा - पहले आप ही छोड़कर देखिए न?' गाँधीजी ने संकल्प करते हुए कहा- बस अभी से छोड़ दिया।

उसी दिन से गाँधीजी ने नमक का प्रयोग करना छोड़ दिया। गाँधीजी अपनी बात के स्वयं प्रेरक बन गए। वैसे भी मनुष्यों को जितनी भी बीमारियाँ हैं उसमें उसके द्वारा खान-पान का दोष ही अधिक है। जैसे कोई-कोई नमक का अधिक प्रयोग करता है। डॉक्टर तो सलाह देते हैं कि इसकी अलग से खाने की आवश्यकता ही नहीं, क्योंकि हमारी आवश्यकताओं का नमक फल और सब्जियों से मिल जाता है। कोई चीनी या मीठी चीजों का प्रयोग अधिक करता है तो उसे शुगर जैसी भयंकर बीमारियाँ घेर लेती है। इसी तरह हम चाय और नशीले पदार्थों का प्रयोग करते हैं तो अनेक बी‍मारियों को अपने पास बुला लेते हैं।

यदि हमें बीमारियों से बचना है तो हमें संतुलित भोजन करना चाहिए और प्रकृति का सान्निध्य पाकर नित्य ही कुछ व्यायाम आदि अवश्य करना चाहिए।

मृत्यु

9 अगस्त सन् 1942 ई॰ को बापू के गिरफ्तार हो जाने पर कस्तूरबा गाँधी ने, शिवाजी पार्क (मुंबई) में, जहाँ स्वयं बापू भाषण देने वाले थे, सभा में भाषण करने का निश्चय किया किंतु पार्क के द्वार पर पहुँचने पर कस्तूरबा गाँधी गिरफ्तार कर ली गई। कस्तूरबा गाँधी को दो दिन बाद पूना के आगा खाँ महल में भेज दिया गया। बापू गिरफ्तार करके पहले ही वहाँ भेजे जा चुके थे। उस समय कस्तूरबा गाँधी अस्वस्थ थीं। 15 अगस्त को जब यकायक महादेव देसाई ने महाप्रयाण किया तो कस्तूरबा गाँधी बार बार यही कहती रहीं महादेव क्यों गया, मैं क्यों नहीं। बाद में महादेव देसाई का चितास्थान कस्तूरबा गाँधी के लिए शंकर-महादेव का मंदिर सा बन गया। कस्तूरबा गाँधी प्रतिदिन वहाँ जाती थीं और समाधि की प्रदक्षिणा कर उसे नमस्कार करतीं। कस्तूरबा गाँधी उस पर दीप भी जलवातीं थीं।

कस्तूरबा गाँधी का गिरफ्तारी की रात को जो स्वास्थ्य बिगड़ा वह फिर संतोषजनक रूप से सुधरा नहीं और कस्तूरबा गाँधी ने 22 फरवरी सन् 1944 को अपना प्राण त्याग दिए। उनकी मृत्यु के उपरांत राष्ट्र ने महिला कल्याण के निमित्त एक करोड़ रुपया एकत्र कर इन्दौर में कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की स्थापना की।

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः