हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता अग्रहरि

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 16:02, 6 November 2013 by Jeeteshvaishya (talk | contribs) (''''डॉ हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता अग्रहरि''' का जन्म [[25 फरवर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

डॉ हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता अग्रहरि का जन्म 25 फरवरी 1950 को परसौनी भाटा, नेपाल में हुआ । इनहोने भारत और हंगरी से पी एच डी किया है ।

  • इनके अनुसंधात्मक शोध-पत्र बुडापेस्ट विश्व विद्यालय हंगरी द्वारा पुरस्कृत है ।
  • इनकी विभिन्न विधाओं में लगभग दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं ।
  • ये नेपाल सरकार की सेवा में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं ।
  • प्रस्तुत है श्री अग्रहरि कि एक कविता -

याद तुम्हारी ले आती है;
रात न जाने क्यों आती है।
शीतलता भी अब तन-मन में;
ना जाने क्यों झुलसाती है।
शाम ढले परछाई हमसे;
चुपके-चुपके बतियाती है।
झील लगे जंगल में जैसे;
पायलिया-सी खनकाती है।
तपते मन पर आँख की बदली;
शीतल आँसू बरसाती है।
कोयल चुप ही रहती है या;
गीत खुशी के ही गाती है।
बीच भँवर में हिम्मत हमको;
जीवन जीना सिखलाती है।
चाक किया जाना है सीना;
धरती फिर भी मुसकाती है।
पी सकता है विष ये 'अग्रहरि' ही;
फौलादी उसकी छाती है।।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः