अनाथपिडक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:17, 8 November 2013 by कात्या सिंह (talk | contribs) ('अनाथपिडक श्रावस्ती का विख्यात श्रेष्ठि था। [[बुद्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अनाथपिडक श्रावस्ती का विख्यात श्रेष्ठि था। बुद्ध के उपदेश सुनकर वह उनका अनुयायी बन गया। इसने जेत कुमार से जेतवन क्रय करके बुद्ध को प्रदान किया था।[1] राजगृह मे वेणुवन और वैशाली के महावन के ही भाँति जेतवन का भी विशेष महत्त्व था।[2] इस नगर में निवास करने वाले अनाथपिंडक ने जेतवन में विहार[3], परिवेण[4], उपस्थान शालाएँ[5], कापिय कुटी[6], चंक्रम[7], पुष्करणियाँ और मंडप बनवाए।[8] अनाथपिंडक के निमंत्रण पर भगवान बुद्ध श्रावस्ती स्थित जेतवन पहुँचे। अनाथापिण्डक ने उन्हें खाद्य भोज्य अपने हाथों से अर्पित कर जेतवन को बौद्ध संघ को दान कर दिया। इसमें अनाथ पिंडक को 18 करोड़ मुद्राओं को व्यय करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि इस घटना का अंकन भरहुत कला में भी हुआ है।[9] तथागत ने जेतवन में प्रथम वर्षावास बोधि के चौदहवें वर्ष में किया था। इससे यह निश्चित होता है कि जेतवन का निर्माण इसी वर्ष (514-513 ई. वर्ष पूर्व) में हुआ होगा। उल्लेखनीय है कि जेतवन के निर्माण के पश्चात अनाथपिण्डक ने तथागत को निमंत्रित किया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. दीक्षा की भारतीय परम्पराएँ (हिंदी), 87।
  2. उदयनारायण राय, प्राचीन भारत में नगर तथा नगर जीवन, पृष्ठ 118
  3. भिक्षु विश्राम स्थल
  4. आँगनयुक्त घर
  5. सभागृह
  6. भंडार
  7. टहलने के स्थान
  8. विनयपिटक (हिन्दी अनुवाद), पृष्ठ 462; बुद्धकालीन भारतीय भूगोल, पृष्ठ 240; तुल. विशुद्धानन्द पाठक, हिस्ट्री आफ कोशल, (मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी, 1963), पृष्ठ 61
  9. बरुआ, भरहुत, भाग 2, पृष्ठ 31
  • ऐतिहासिक स्थानावली | विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः